Holika Dahan Timing: होलिका दहन पर मंडराया अशुभ भद्रा का साया, नोट कर लें दहन का 'सही मुहूर्त'

Holika Dahan Timing: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होलिका दहन साल 2025 में 13 मार्च को मनाई जाएगी, लेकिन इस पर भद्रा का साया मंडरा रहा है। आइए जानते हैं, इस दिन भद्रा कब से कब तक है और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है?

Holika-Dahan-2025

Holika Dahan Timing: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होलिका दहन रंग वाली होली से एक दिन पहले मनाई जाती है। दहन का अनुष्ठान प्रायः सूर्य ढलने के बाद रात में किया जाता है। पंचांग और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, होलिका दहन सूर्यास्त के पश्चात प्रदोष के समय, जब पूर्णिमा तिथि व्याप्त हो, करना चाहिए। भद्रा, जो पूर्णिमा तिथि के पूर्वाद्ध में व्याप्त होती है, के समय होलिका पूजा और होलिका दहन नहीं करना चाहिये। बता दें कि भद्रा सभी शुभ कार्य में वर्जित अवधि है।

विज्ञापन

साल 2025 में होलिका दहन पर भद्रा की अशुभ साया मंडरा रही है। इस काल में कोई भी शुभ काम जैसे पूजा-पाठ, हवन, जप आदि नहीं किया जाता है। इस दौरान सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाता है। इसलिए होलिका दहन की अग्नि प्रज्वलित करने से पहले सही समय जान लेना जरूरी हैं, क्योंकि होलिका दहन कभी भी भद्रा रहित मुहूर्त में करना चाहिए। आइए जानते हैं, इस दिन भद्रा कब से कब तक है और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है?

विज्ञापन

13 घंटे तक रहेगा भद्रा का साया

13 मार्च, 2025 को पूर्णिमा तिथि सुबह 10:36 बजे शुरू होगी, जो अगले दिन दोपहर 12:15 बजे तक रहेगी। लेकिन इस दिन पूर्णिमा का मान तीन प्रहर से कम होगा इसलिए होलिका दहन 13 मार्च को ही करना बेहतर है। वहीं, इस समय में लगभग 13 घंटे तक भद्रा काल व्याप्त रहेगा। पंचांग के अनसार, भद्रा काल 13 मार्च को सुबह में 10:36 AM से रात्रि 11:27 PM बजे तक रहेगी।

विज्ञापन

ये होलिका दहन का ‘सही मुहूर्त’ और योग

रिवाज के अनुसार, हिन्दू धर्म में होलिका दहन भद्रा काल समाप्त होने के बाद किया जाता है। चूंकि भद्रा की अवधि 11:27 PM बजे तक है, इसलिए इसके बाद रात में 11:28 PM बजे से होलिका दहन का अनुष्ठान आरंभ किया जा सकता है। पंचांग के अनुसार, इस बार होलिका दहन मुहूर्त की अवधि मात्र 47 मिनट की ही रहेगी और यह मध्य रात्रि 12:15 AM बजे तक मान्य है। इस दौरान होलिका पूजन और संबंधित अनुष्ठान संपन्न कर लेने चाहिए।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ