पैसों और खुशियों से घर भर देंगे होलिका दहन के ये 7 उपाय!

साल 2025 में 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होली की रात को बेहद पावरफुल रात माना जाता है। इस दौरान अगर आप आसान से कुछ उपायों को कर लें तो आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे उपाय कौन से हैं।

holika dahan 2025

होलिका दहन के उपाय!

हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। साल 2025 में फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च की सुबह 10:35 से शुरू हो जाएगी। इस दिन भद्रा का साया सुबह 10 बजकर 35 से रात्रि 11 बजकर 26 तक रहेगा। इस कारण 13 मार्च को होलिका दहन 11:26 के बाद होगा। पूर्णिमा का व्रत भी 13 मार्च को ही रखा जाएगा।

विज्ञापन

होलिका दहन की रात को बेहद पावरफुल माना गया है। माना जाता है कि इस दिन कुछ आसान से उपाय कर लिए जाएं तो जीवन के हर कष्ट से छुटकारा पाया जा सकता है। इस कारण अगर आप धन की कामना और खुशियों की चाह रखते हैं तो आप कुछ आसान से उपायों को कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन से उपाय जिनको आपको होलिका दहन की रात में करना चाहिए।

विज्ञापन

होलिका दहन की रात करें ये उपाय

  • होलिका दहन की रात्रि माता लक्ष्मी को खीर का भोग अर्पित करें। इसके साथ ही उनकी पूजा करें।
  • होलिका दहन के समय सरसों के दानों को अपने ऊपर से सात बार घुमाकर अग्नि में डालना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से नेगेटिविटी दूर होती है और आर्थिक लाभ मिलता है।
  • भय और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए नरसिंह स्त्रोत का पाठ करें।
  • गृह कलेश से निजात पाने के लिए होलिका की अग्नि में जौ और आटा अर्पित करें।
  • होली की राख को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से पैसों की कभी कमी नहीं पड़ती है।
  • होलिका दहन की रात शिवलिंग पर गोमती चक्र अर्पित करें। अगले दिन इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से बिजनेस में लाभ होने लगता है।
  • होलिका की अग्नि में सूखा नारियल डालना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी समस्या दूर हो जाती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ