Holika Dahan 2026: होलिका दहन 2 और 3 मार्च कब होगा इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. 3 मार्च को ग्रहण के कारण होलिका दहन भद्रा काल का अंतिम चरण भद्रा पुच्छ में होगा. होलिका दहन भद्रा पुच्छ काल में यानी 2 मार्च की रात रात 11 बजकर 53 मिनट से लेकर 3 मार्च की सुबह 1 बजकर 26 मिनट के बीच कर सकते हैं. होलिका दहन के दौरान होली से निकलने वाली अग्नि की लपटें और धुंए को गौर से देखें. इससे कई संकेत मिलते हैं.
होलिका दहन का धुंआ देता है शुभ-अशुभ संकेत
होलिका दहन के बाद हवा के साथ इसका धुंआ और अग्नि किसी दिशा में जाती है. होली की अग्नि और धुंए की दिशा से भविष्य की घटनाओं के संकेत मिलते हैं. धर्मशास्त्रों में इन सब के बारे में बताया गया है कि, कैसे होलिका दहन के धुंए की दिशा भविष्य की घटनाओं के संकेत देती है. आप यहां जान सकते हैं कि, होली की अग्नि की लपटें किस दिशा में जाना क्या संकेत देता है?
उत्तर दिशा
होलिका दहन का धुंआ उत्तर दिशा की ओर जाना अच्छा माना जाता है. यह इस बात का संकेत है कि, गांव में फसल अच्छी होगी. यह धन-धान्य में वृद्धि का संकेत होता है. यह जीवन में धनलाभ, आर्थिक मजबूती और शुभ समाचार मिलने की ओर इशारा करता है.
ये भी पढ़ें – Narasimha Aarti Lyrics in Hindi: होली पर जरूर करें नृसिंह भगवान की आरती, इसके बिना अधूरा माना जाता है त्योहार
दणिक्ष दिशा
अगर होलिका दहन के समय दक्षिण दिशा की ओर हवा चल रही हो और इस दिशा में धुंआ जाए तो यह राज्य की सत्ता भंग होने का संकेत होता है. दक्षिण दिशा में धुंआ जाना अशुभ माना जाता है. यह रोग, विवाद और व्यर्थ के खर्च बढ़ने की ओर संकेत करता है.
पूर्व दिशा
पूर्व की ओर होली का धुंआ और अग्नि की लपटें जाना अच्छा मानते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह राजा और प्रजा दोनों के लिए अच्छा माना जाता है. यह इस बात का संकेत है कि, पूरे वर्ष जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.
पश्चिम दिशा
होलिका दहन का धुंआ और अग्नि की लपटें पश्चिम दिशा में जाना अच्छा मानते हैं. यह लोगों के बीच खुशियां आने का संकेत होता है. इसका संकेत है कि, देश में आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी. यह सफलता और तरक्की का संकेत होता है. इसके अलावा अगर धुंआ ऊपर की ओर जाता है तो यह सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा करता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
12 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
14 hrs agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
14 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
15 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
16 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
19 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
20 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
21 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 day agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines