Holika Dahan 2026: होलिका दहन के अनुष्ठान संपन्न, प्रज्वलित हुई होलिका, न करें ये गलतियां

Holika Dahan 2026: 4 मार्च 2026 को होली का पर्व मनाया जाएगा, जिससे पहले आज 2 मार्च को कई जगह पर होलिका दहन का पर्व मनाया जा रहा है. यहां पर आपको होलिका जलाने के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, उपाय, नियम, मंत्र और अन्य मुख्य बातों के बारे में पता चलेगा.

Holika Dahan 2026

Credit- Social Media

Holika Dahan 2026, Shubh Muhrat Updates: होली से पहले होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है, जिस दिन शाम के समय लकड़ी से पवित्र अग्नि जलाई जाती है और उसकी पूजा होती है. हालांकि, इस बार भद्रा काल और चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों के मन में असमंजस की स्थिति है. जहां कुछ लोग आज 2 मार्च 2026 को होलिका दहन का पर्व मना रहे हैं, वहीं कई लोग कल 3 मार्च 2026 को भी होलिका की पूजा करेंगे. ऐसे में पिछले साल की तरह इस बार भी दो तिथियों का संयोग बन रहा है.

विज्ञापन

आज या कल, होलिका दहन कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 2 मार्च 2026 को होलिका दहन का पर्व मनाया जा सकता है, लेकिन पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात में ही है.

विज्ञापन

होलिका दहन की पूजा का शुभ मुहूर्त

जो लोग आज 2 मार्च 2026 को होलिका दहन का पर्व मना रहे हैं, वो भद्रा पुच्छ और प्रदोष काल में होलिका जला सकते हैं.

  • आज शाम 5 बजकर 18 मिनट से लेकर कल 3 मार्च की सुबह 4 बजकर 56 मिनट तक भद्रा रहेगी. ऐसे में भद्रा पुच्छ में होलिका दहन कर सकते हैं, जो कि भद्रा काल का अंतिम चरण होता है. इसमें मांगलिक कार्यों को करना उचित माना गया है. आज 2 मार्च की रात 11 बजकर 53 मिनट से लेकर कल 3 मार्च की सुबह 1 बजकर 26 मिनट तक भद्रा पुच्छ रहेगी.
  • जो लोग प्रदोष काल में पूजा-पाठ करते हैं, वो आज शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 53 मिनट के बीच भी होलिका जला सकते हैं.

होलिका पूजन मंत्र

  • भक्त प्रह्लाद का मंत्र- ओम प्रह्लादाय नम:
  • भगवान नृसिंह का मंत्र- ओम नृसिंहाय नम:
  • भगवान नृसिंह का गायत्री मंत्र- ॐ वज्रनखाय विद्महे तीक्ष्ण दंष्ट्राय धीमहि। तन्नो नरसिंह प्रचोदयात।।
  • भगवान नृसिंह का मंत्र- नृसिंह देवदेवेश तव जन्मदिने शुभे। उपवासं करिष्यामि सर्वभोगविवर्जितः॥
  • भगवान नृसिंह का बीज मंत्र- ॐ श्री लक्ष्मीनृसिंहाय नम:।।

होलिका दहन की पूजा विधि, कथा, पूर्णिमा तिथि, उपाय, मंत्र, आरती और अन्य जानकारी के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Holika Dahan 2026 (Live Updates): होलिका दहन की अग्नि जल रही हो तो न करें ऐसी गलतियां?

- होलिका की अग्नि का अपमान नहीं करना चाहिए.

- अग्नि जल रही है तो आपको इसके आसपास हंसी-मजाक में अभद्र व्यवहार नहीं करना चाहिए.

- होलिका की अग्नि को लांघना नहीं चाहिए यह बुरा माना जाता है.

- होलिका की तरफ पीठ करके नहीं बैठना चाहिए.

- नशे की हालत में पूजा नहीं करनी चाहिए और होलिका के पास नहीं जाना चाहिए.

Holika Dahan 2026 (Live Updates): होलिका दहन के दिन पूजा करने के लाभ

होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. होलिका दहन पर पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है. रोग और भय से मुक्ति मिलती है. होली की अग्नि में जौ और गेहूं की बालियों की आहुति देने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. घर-परिवार की कलह का नाश होता है.

Holika Dahan 2026 (Live Updates): किस व्यक्ति को करना चाहिए होलिका दहन?

होलिका को अग्नि देने के लिए अक्सर गांव या मोहल्ले के सम्मानित या वरिष्ठ को चुना जाता है. होलिका दहन की अग्नि सम्मानित पुरुष और कुल के मुखिया को जलानी चाहिए. होलिका दहन की अग्नि जलाने के लिए कई लोग पंडित और घर के बुजुर्ग को चुनते हैं. यह लोग होली की अग्नि प्रज्वलित कर सकते हैं.

Holika Dahan 2026 (Live Updates): आज होलिका दहन की रात जरूर करें ये खास उपाय

आप कर्ज से परेशान हैं और आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता है तो आर्थिक संपन्नता के लिए होलिका दहन की रात खास उपाय करना चाहिए. एक नारियल लें और इसके ऊपर 10 का सिक्का रखकर कलावा बांधे. इस नारियल को होलिका दहन के समय आर्थिक परेशानियों के दूर होने की प्रार्थना करते हुए होली की अग्नि में फेंक दें. इस उपाय को करने से आर्थिक लाभ होगा और घर में बरकत आएगी.

दिल्ली-नोएडा में कितने बजे होगा होलिका दहन?

साल 2026 में होलिका दहन का समय थोड़ी उलझन भरी हो सकती है, क्योंकि चंद्र ग्रहण और भद्रा भी हैं। लेकिन ज्योतिष और पंचांग के हिसाब से, यह त्योहार मनाने का सबसे शुभ समय तय किया गया है।

शुभ समय (मुख्य मुहूर्त)

  • तारीख: 3 मार्च 2026
  • समय: शाम 6:47 बजे से रात 8:50 बजे तक
  • दिल्ली और नोएडा में समय

  • दिल्ली: शाम 6:39 बजे से रात 9:00 बजे तक
  • नोएडा: शाम 6:39 बजे से रात 9:00 बजे तक
  • इस समय में होलिका दहन करना सबसे सही और शुभ माना जाता है। इस दौरान आप परिवार के साथ दीप और रंगोली सजाकर त्योहार की खुशियाँ दोगुनी कर सकते हैं।

    Holika Dahan 2026 (Live Updates): सूखा या पानी वाला, होलिका दहन में कैसा नारियल डालें?

    होलिका दहन में कई सारी सामग्री अर्पित की जाती है. इनमें से एक नारियल है. नारियल दो प्रकार का होता है. ऐसे में होलिका में सूखा या पानी वाला कौन सा नारियल अर्पित करना चाहिए इसको लेकर लोग कन्फ्यूज रहते हैं. बता दें कि, होलिका दहन में हमेशा सूखा नारियल अर्पित करें. होलिका में पानी वाला नारियल नहीं चढ़ाना चाहिए.

    Holika Dahan 2026 (Live Updates): होलिका दहन के दिन न करें ऐसी गलतियां?

    - होलिका दहन के दिन पैसों का लेन-देन करने से बचें ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है.

    - होलिका दहन के अवसर पर आपको मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए.

    - शादी के बाद ननविवाहित महिला को ससुराल में होली नहीं मनानी चाहिए.

    - होलिका दहन के दिन काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए और महिलाओं को खुले बाल नहीं रखने चाहिए.

    Holika Dahan 2026 (Live Updates): होलिका दहन के समय क्या करें? जानिए

    आज 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा. होलिका दहन का पर्व बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. आप होलिका दहन के समय होलिका की अग्नि की परिक्रमा करें और होली में जौ-गेहूं की बालियां की आहूति दें. यह बहुत ही शुभ माना जाता है. होलिका दहन के बाद आप इसकी राख को घर लाकर रख सकते हैं. इससे वास्तु दोष खत्म होते हैं.

    Holika Dahan 2026 (Live Updates): नृसिंह भगवान आरती

    नृसिंह भगवान आरती (Narasimha Bhagwan Ki Aarti)

    ॐ जय नरसिंह हरे, प्रभु जय नरसिंह हरे ।

    स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे, जनका ताप हरे ॥

    ॐ जय नरसिंह हरे ॥

    तुम हो दिन दयाला, भक्तन हितकारी,

    प्रभु भक्तन हितकारी। अद्भुत रूप बनाकर,

    अद्भुत रूप बनाकर, प्रकटे भय हारी ॥

    ॐ जय नरसिंह हरे ॥

    सबके ह्रदय विदारण, दुस्यु जियो मारी,

    प्रभु दुस्यु जियो मारी। दास जान आपनायो,

    दास जान आपनायो, जनपर कृपा करी ॥

    ॐ जय नरसिंह हरे ॥

    ब्रह्मा करत आरती, माला पहिनावे,

    प्रभु माला पहिनावे। शिवजी जय जय कहकर,

    पुष्पन बरसावे ॥ ॐ जय नरसिंह हरे ॥

    Holika Dahan 2026 (Live Updates): कब मनाया जाएगा रंगोत्सव? जानिए धुलंडी की सटीक तारीख

    होली का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है. यह तिथि 3 मार्च को है लेकिन होली पर चंद्र ग्रहण लगने के कारण होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा. हर साल होलिका दहन के अगले दिन होली खेली जाती है लेकिन ग्रहण के कारण रंगोत्सव मनाना शुभ नहीं होगा. ऐसे में रंगों वाली होली 3 मार्च को नहीं बल्कि, 4 मार्च को मनाया जाता है.

    Holika Dahan 2026 (Live Updates): क्या है होलिका दहन का प्रसाद? जानें

    होलिका में अर्पित की जाने वाली चीजों को ही होलिका दहन का प्रसाद माना जाता है.

    Holika Dahan 2026 (Live Updates): होलिका दहन में क्या न डालें?

  • गंदे कपड़े
  • टूटी हुई चीजें
  • खराब सामान
  • पुरानी झाड़ू
  • कांच का सामान
  • सूखे हुए फूल
  • टूटे हुए चावल
  • सूखे हुए फल
  • तुलसी का पत्ता
  • सूखे गेहूं की बालियां
  • बरगद की लकड़ियां
  • पानी वाला नारियल
  • आम के पेड़ की लकड़िया
  • पीपल के पेड़ की लकड़िया
  • शमी के पेड़ की लकड़िया
  • चमड़े से बनी चीजें
  • प्लास्टिक का सामान
  • Holika Dahan 2026 (Live Updates): होलिका दहन में क्या-क्या अर्पित कर सकते हैं?

  • लौंग
  • घी
  • फूल
  • उपले
  • गेहूं
  • गुलाल
  • बताशे
  • कपूर
  • फल
  • रोली
  • जौ
  • अक्षत
  • गंगाजल
  • नई फसल
  • काले तिल
  • कच्चा सूत
  • पीली सरसों
  • सूखा नारियल
  • हल्दी की गांठ
  • Holika Dahan 2026 (Live Updates): होलिका दहन की राख के उपाय

    होलिका दहन के बाद होली की राख से कई उपाय कर सकते हैं. होलिका दहन की राख को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं. इस दिशा में अग्नि को रखने से नकारात्मकता दूर होती है. आप होलिका दहन की राख की पोटली बनाकर घर के साथ ही ऑफिस में रख सकते हैं इसे मुख्य द्वार पर लटकाना शुभ माना जाता है. आप इन सभी उपायों को कर सकते हैं.

    Holika Dahan 2026 (Live Updates): होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

  • नोएडा: शाम 6:20 मिनट से लेकर रात 8:50 मिनट तक
  • दिल्ली- शाम 6:20 मिनट से लेकर रात 8:50 मिनट तक
  • मथुरा: शाम 6:20 मिनट से लेकर रात 8:50 मिनट तक
  • हैदराबाद- शाम 6:50 से लेकर रात 8:32 मिनट तक
  • लखनऊर- शाम 6:09 से लेकर रात 8:37 मिनट तक
  • पटना- शाम 6 बजे से लेकर रात 8:15 मिनट तक
  • भोपाल- शाम 6:24 से लेकर रात 8:50 मिनट तक
  • चंडीगढ़- शाम 6:25 से लेकर रात 8:55 मिनट तक
  • शिमला- शाम 6:25 से लेकर रात 8:55 मिनट तक
  • मुंबई- शाम 6:45 से लेकर रात 9:10 मिनट तक
  • जयपुर- शाम 6:30 से लेकर रात 8:59 मिनट तक
  • रायपुर- शाम 6:11 से लेकर रात 8:38 मिनट तक
  • बेंगलुरु- शाम 6:30 से लेकर रात 8:55 मिनट तक
  • वारणसी- शाम 6:02 से लेकर रात 8:58 मिनट तक
  • चेन्नई- शाम 6:22 से लेकर रात 8:47 मिनट तक
  • Holika Dahan 2026 (Live Updates): होलिका दहन की कितनी बार परिक्रमा करनी चाहिए?

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन की 3, 5, 7 या 11 बार परिक्रमा करना शुभ होता है.

    शहर के अनुसार जानें होलिका दहन 2026 का समय

    ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, होलिका दहन का समय हर शहर में सूर्यास्त के हिसाब से अलग होता है। यहां प्रमुख शहरों के लिए समय दिया गया है:

    दिल्ली, नोएडा, मथुरा: शाम 6:20 बजे से रात 8:50 बजे तक

    भोपाल: शाम 6:24 बजे से रात 8:50 बजे तक

    लखनऊ: शाम 6:09 बजे से रात 8:37 बजे तक

    पटना: शाम 6:00 बजे से रात 8:15 बजे तक

    मुंबई: शाम 6:45 बजे से रात 9:10 बजे तक

    चंडीगढ़, शिमला: शाम 6:25 बजे से रात 8:55 बजे तक

    जयपुर: शाम 6:30 बजे से रात 8:59 बजे तक

    वाराणसी: शाम 6:02 बजे से रात 8:58 बजे तक

    रायपुर: शाम 6:11 बजे से रात 8:38 बजे तक

    बेंगलुरु: शाम 6:30 बजे से रात 8:55 बजे तक

    चेन्नई: शाम 6:22 बजे से रात 8:47 बजे तक

    हैदराबाद: शाम 6:50 बजे से रात 8:32 बजे तक

    Holika Dahan 2026 (Live Updates): ये लोग भूलकर भी न देखें जलती हुई होलिका, नहीं तो...

  • छोटे बच्चे
  • गर्भवती महिलाएं
  • नवविवाहित महिलाएं
  • बीमार लोग
  • बुजुर्ग लोग
  • Holika Dahan 2026 Wishes (Live Updates): होलिका में क्यों दी जाती है जौं-गेहूं की बालियां की आहुति

    होली के पर्व पर होलिका दहन के दौरान होली की अग्नि में जौं-गेहूं की बालियां की आहूति दी जाती है. जौं-गेहूं की आहूति नई फसल के अच्छे होने की कामना के लिए दी जाती है. लोग अग्नि को पवित्र मानकर फसल उन्हें समर्पित करते हैं. यह सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है.

    Holika Dahan 2026 Wishes (Live Updates): सभी को भेजिए होलिका दहन की ये खास शुभकामनाएं

    ये भी पढ़ें- Holika Dahan 2026 Wishes: होलिका की पावन अग्नि में जलें सभी कष्ट और पीड़ा… सभी को भेजिए होलिका दहन की ये शुभकामनाएं

    Holika Dahan 2026: होलिका माता की आरती (Holika Mata Aarti Lyrics in Hindi)

    ॐ जय होलिका माता मैया जय होलिका माता

    जो जन तुझको पूजे सुख सारे पाता

    ॐ जय होलिका माता

    महाऋषि कश्यप की पुत्री तुम माता

    मैया पुत्री तुम माता हिरण्य कश्यप भ्राता

    ॐ जय होलिका माता

    शिव भक्ति से तुमने ऐसा वर पाया

    मैया ऐसा वर पाया अग्नि जला न पाए

    अग्नि जला न पाए तेरी ये काया

    ॐ जय होलिका माता

    वरदानी ये दुशाला शीश पे जब ओढ़े

    मैया शीश पे जब ओढ़े शिवजी की कृपा से

    शिवजी की कृपा से अग्नि भी मुख मोड

    ॐ जय होलिका माता

    ऋषि श्राप के बंधन सारे सत्य हुए

    मैया सारे सत्य हुए अग्नि बिच में जल के

    अग्नि बिच में जल के दोषी वो भस्म हुए

    ॐ जय होलिका माता

    पान सुपारी नारियल जो तुझे दान करे

    मैया जो तुझे दान करे धन वैभव सुख सारे

    धन वैभव सुख सारे तू प्रदान करे

    ॐ जय होलिका माता

    गेंहू चने की बाली चढ़े सरसो के फूल

    मैया चढ़े सरसो के फूल उस जन के दुःख हारती

    उस जन के दुःख हारती ग्रह रहे अनुकूल

    ॐ जय होलिका माता

    होली दहन के समय जो परिक्रमा करते

    मैया परिक्रमा करते होलिका माँ की कृपा से

    होलिका माँ की कृपा से काज सफल होते

    ॐ जय होलिका माता

    बड़ गुल्ले गोबर के होली में दहन करे

    मैया होली में दहन करे अन्न धन से भंडारे

    अन्न धन से भंडारे होलिका मात भरे

    ॐ जय होलिका माता

    होलिका माई की आरती जो भी जन गावे

    मैया जो भी जन गावे सुख संतान की खुशियां

    सुख संतान की खुशियां मैया से पाए

    ॐ जय होलिका माता

    ॐ जय होलिका माता मैया जय होलिका माता

    वैरागी माँ तेरे नित नित गुण गाता

    ॐ जय होलिका माता

    ॐ जय होलिका माता मैया जय होलिका माता

    जो जन तुझको पूजे सुख सारे पाता

    ॐ जय होलिका माता

    फाल्गुन पूर्णिमा पर भद्रा का साया, जानें समय-सारिणी

    द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा आज 2 मार्च 2026 को शाम 5:55 बजे प्रारंभ होगी और 3 मार्च को शाम 5:09 बजे समाप्त होगी।

    साथ ही, भद्रा का साया आज शाम 5:55 बजे से शुरू होकर कल 3 मार्च को सुबह 5:28 बजे तक रहेगा। इस साल भद्रा भूलोक में और सिंह राशि में मानी जा रही है। इस समय दान-पुण्य करने का शुभ अवसर है।

    Holika Dhahan Puja Vidhi 2026 (Live Update): होलिका दहन की पूजा विधि

  • खुले स्थान पर लकड़ियां और उपले एकत्र कर होलिका की संरचना बनाएं.
  • होलिका के पास उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ मुख करके खड़े हो जाएं.
  • भगवान गणेश, भगवान नरसिंह और भक्त प्रह्लाद का स्मरण करें.
  • होलिका में जल अर्पित करने के बाद एक-एक करके पूजा सामग्री अर्पित करें.
  • होलिका पर 3, 5, 7 या 11 बार कच्चा सूत लपेटें.
  • अग्नि जलाएं और हाथ जोड़कर देवी-देवताओं का ध्यान करें.
  • Holika Dhahan Puja Samagri 2026 (Live Update): होलिका दहन के समय करें इन मंत्रों का जाप

    - ओम होलिकायै नम:

    - ओम नृम नरसिंहाय शत्रुबल विदीर्नाय नमः

    - ओम नमों भगवते वासुदेवाय नम:

    - अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:,

    अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम

    - वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च।

    अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव।।

    Holika Dhahan Puja Samagri 2026 (Live Update): होलिका दहन की पूजा सामग्री

  • अनाज
  • पीली सरसों
  • हरि इलायची
  • लौंग
  • गुड़
  • सुपारी
  • उपले माला
  • फूल
  • कुमकुम
  • पान के पत्ते
  • अक्षत
  • हल्दी
  • धूप
  • कच्चा सूत
  • दीपक
  • कपूर
  • बताशे
  • पानी वाला नारियल
  • गुड़
  • गुलाल
  • मिट्टी का दीपक
  • घी
  • मूंग की साबुत दाल
  • गन्ना
  • चना
  • मिठाई
  • मक्का
  • पूजा थाली
  • दूध
  • दही
  • शहद
  • शक्कर
  • पंचमेवा
  • सरसों के दाने
  • लाल रंग का वस्त्र
  • जल से भरा कलश
  • 7 तरह के पकवान
  • सुगंधित द्रव्य
  • कुश के आसन
  • कलश पर रखने के लिए ढक्कन
  • गंगाजल
  • Holika Dahan 2026 Live Updates: होलिका दहन की पूर्णिमा तिथि

  • पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 2 मार्च 2026 को शाम 05:55 मिनट पर
  • पूर्णिमा तिथि का समापन- 3 मार्च 2026 को शाम 05:09 मिनट पर
  • डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ