Holika Dahan 2026 Niyam: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है, जिसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन रात में शुभ मुहूर्त में अग्नि देव की पूजा की जाती है. साथ ही होलिका जलाई जाती है. होलिका जलाने के लिए लकड़ी से एक घेरा बनाया जाता है, जिसे कच्चे सूत से बांधा जाता है. पूजा के दौरान जलती हुई अग्नि यानी होलिका में नारियल, उपले, नई फसल, गेंहू, गुलाल, चावल, जौ, रोली, अक्षत, बताशे, फूल, हल्दी की गांठ और कपूर आदि पूजा सामग्री अर्पित की जाती है. साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का आशीर्वाद मांगा जाता है.
यहां पर आप जान सकते हैं कि साल 2026 में किस दिन होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा. साथ ही आपको होलिका दहन के प्रसाद और उससे जुड़ी मुख्य बातों के बारे में पता चलेगा.
होलिका दहन का प्रसाद क्या है? (holika dahan ka prasad kya hota hai)
बता दें कि जो चीजें होलिका में अर्पित की जाती हैं, उन्हें ही होलिका दहन का प्रसाद माना जाता है. इसके अलावा अंत में बची हुई होलिका की राख को भी बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका की राख को घर के मंदिर या तिजोरी में रखना शुभ होता है. साथ ही रोजाना माथे पर लगाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है.
होलिका दहन का प्रसाद घर लाएं या नहीं? (holika dahan ka prasad ghar lana chahiye ya nahi)
धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन का प्रसाद घर ला सकते हैं. अग्नि में भुने हुए गेहूं, चने, नारियल, बताशे, नई फसल, चावल और जौ आदि प्रसाद को दोस्तों और परिवार वालों के बीच में बांटना शुभ होता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है. साथ ही खराब स्वास्थ्य और दरिद्रता से मुक्ति मिलती है.
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर
2026 में कब है होलिका दहन? (holika dahan kab ki hai 2026 mein)
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 2 मार्च 2026 की शाम को 5 बजकर 55 मिनट से हो रहा है, जो कि 3 मार्च की शाम 5 बजकर 07 मिनट तक रहेगी. ऐसे में होलिका दहन का पर्व 3 मार्च 2026 को मनाया जाएगा, जबकि 4 मार्च 2026 को रंगों वाली होली यानी दुल्हड़ी है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
14 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
17 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
19 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
21 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines