हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holika Dahah 2025: होलिका दहन पर करें ये उपाय, भगवान कुबेर होंगे प्रसन्न, बरसाएंगे कृपा और अपार धन!

Holika Dahah 2025: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस होली त्योहार से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि होलिका दहन के शुभ अवसर पर कुछ खास उपाय करने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जाने हैं, क्या है यह उपाय?

विज्ञापन

Holika Dahah 2025: फाल्गुन मास शुरू हो चुका है। यह वसंत ऋतु के उत्सव का महीना है। इस महीने के आते ही रंगों और उमंग का त्योहार होली दस्तक देने लगता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन त्योहार से पहले होलिका दहन मनाया जाता है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि होलिका दहन के शुभ अवसर पर कुछ खास उपाय करने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अगर आप भी धन-समृद्धि और खुशहाली की चाह रखते हैं, तो होलिका दहन की रात में किए गए ये विशेष उपाय आपके लिए शुभ साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस साल होलिका दहन की रात का कौन-सा उपाय आपको अपार धन, सौभाग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिला सकता है?

होलिका दहन की रात करें ये उपाय

धर्म ग्रंथों के अनुसार, केवल पूर्णिमा, धनतेरस, नरक चतुर्दशी और दिवाली ही नहीं, बल्कि होलिका दहन के अवसर पर अखंड ज्योति जलाना एक शुभ और पवित्र कार्य माना गया है। यह न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसके कई आध्यात्मिक और वास्तु लाभ भी हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन की रात में उत्तर दिशा में अखंड ज्योति जलाने के विशेष उपाय से बेहद लाभ होते हैं। बता दें कि इस साल होली 14 मार्च, 2025 को मनाई जाएगी और परंपरा के अनुसार, होलिका दहन होली से एक दिन पहले यानी 13 मार्च, 2025 को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: यह रत्न धारण करते ही खिंची चली आती है सफलता और धन, ‘मनी मैग्नेट’ कहलाता है यह जेमस्टोन!

विज्ञापन

उत्तर दिशा ही क्यों?

उत्तर दिशा को वास्तु शास्त्र में कुबेर की दिशा माना जाता है। कुबेर धन और समृद्धि के देवता हैं। इस दिशा में अखंड ज्योति जलाने से कुबेर प्रसन्न होते हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। इससे धन संबंधी समस्याओं का निवारण होता है। इसके साथ ही, अखंड ज्योति से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

अखंड ज्योति जलाने के लाभ

होलिका दहन के मौके पर उत्तर दिशा में अखंड ज्योति जलाने के लाभ में धन की प्राप्ति का लाभ सबसे महत्वपूर्ण है। उत्तर दिशा में अखंड ज्योति जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में धन की कमी नहीं होती। इससे परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

विज्ञापन

ये है अखंड ज्योति जलाने का सही तरीका

अखंड ज्योति जलाने से पहले जगह की शुद्धता का ध्यान रखना जरूरी है। अखंड ज्योति जलाने से पहले स्थान को शुद्ध करें और पवित्र जल छिड़कें। तांबे या मिट्टी के दीपक का उपयोग करें। इसमें शुद्ध घी या तिल का तेल डालें। आप पीतल या कांसे का दीपक भी ले सकते हैं। ज्योति जलाते समय ‘ॐ कुबेराय नमः या ‘ॐ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें। होलिका दहन के दिन सूर्यास्त के बाद ज्योति जलाएं और इसे अखंड रूप से जलने दें।

विशेष सुझाव

अखंड ज्योति जलाते समय पूरे विधि-विधान का पालन करें। ज्योति जलाने के बाद घर में शुद्धता और सात्विकता बनाए रखें। इस दिन दान-पुण्य करने से अतिरिक्त लाभ मिलता है। बता दें कि होलिका दहन के पावन अवसर पर उत्तर दिशा में अखंड ज्योति जलाने से न केवल धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। यह एक शुभ और फलदायी उपाय है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जब जीवन में छा जाए अंधेरा, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये 4 बातें, निराशा हो जाएगी दूर!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola