Holika Dahan 2024: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। रंगोत्सव से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे की वजह बुराई पर अच्छाई की जीत है। इस बार 24 मार्च, रविवार को होलिका दहन है। इस दिन चंद्रग्रहण और भद्रा काल का साया भी रहेगा। कहा जा रहा है कि करीब 100 साल बाद होलिका दहन पर चंद्रग्रहण होने वाला है। होलिका के अवसर पर लोग विशेष प्रकार की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा अपने जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए उपायों को भी अपनाते हैं।
अगर आप शनि की साढ़े साती से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो होलिका दहन पर खास उपाय को अपना सकते हैं। इस दिन किए गए उपाय बड़े कारगर होते हैं। आइए आपको शनि की साढ़े साती से छुटकारा पाने के उपाय बताने से पहले होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भी बताते हैं।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
इस बार 24 मार्च, रविवार को होलिका दहन है। इसका शुभ मुहूर्त रात को 10 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक है। होलिका की अग्नि में कुछ चीजों को डालकर खास पूजा की जाती है। साथ ही सभी विवाहित महिलाएं अग्नि के फेरे भी लेती हैं।
शनि की साढ़े साती के उपाय
होलिका दहन के दिन आप शनि की साढ़े साती के प्रभावों से छुटकारा पाने के उपाय अपना सकते हैं। कहा जाता है कि इस दिन भस्म स्नान करके घरों पर ढुंढिशा राक्षसी की पूजा-अर्चना की जानी चाहिए। ऐसे में आप शनि की साढ़े साती के प्रभावों से खुद को बजाए रख सकते हैं। ध्यान रहे कि इस दौरान आपको काले रंग के कपड़े को धारण नहीं करना है।
ये भी पढ़ें- मेहंदीपुर बालाजी की होली क्यों है खास? जानिए रोचक बातें
होलिका दहन पर कर सकते हैं ये उपाय
होलिका की अग्नि में काला तिल और नारियल को उल्टा उतारते हुए डाल दें। इससे आपको सभी भय और बाधाओं से मुक्ति मिल सकेगी। इसके साथ ही आप ऊं होलिका नम: मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। पूजा करने के बाद अग्नि के फेरे भी जरूर लगाएं। खास राशियों के लोगों के लिए अग्नि की पहली लपटों के आसपास रहना भी मना होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
15 mins agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
3 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
3 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
5 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
9 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines