मातुल शर्मा, मथुरा।
बरसाना और नंदगांव के बाद 10 मार्च, मंगलवार को भगबान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में होली का धमाल मचा। हुरियारों ने रंग, गुलाल, फूल और नाच-गानों के साथ भगबान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर खूब धूम मचाई।
पूरा जन्मभूमि परिसर राधा-कृष्ण की प्रेम भरी होली के उल्लास भरे रंग में रंग उठा और ‘उड़त गुलाल लाल भए बदरा, आज बिरज में होली है रसिया’ की गूंज गूंजने लगी।
प्रकृति के इस अलौकिक वसंतोत्सव में होली का विशेष महत्व है, क्योंकि यह लोकप्रिय त्योहार सुप्त जीवन के जागरण का पर्व है और चेतनाओं को शक्ति देने का प्रतीक है।
होली पर साधारण प्राणी तो क्या अध्यात्म-चिंतन में लीन भक्त भी अपने आराध्य देव प्रभु श्रीकृष्ण के साथ विभिन्न खेल करता है। आज ऐसा ही हुआ भगबान कृष्ण की जन्मभूमि पर। बरसाना और नंदगांव के बाद यहां जमकर होली खेली गई।
जन्मभूमि स्थित मंच पर राधा-कृष्ण के स्वरुप के आते ही होली के हुरियारे और हुरियारिनों ने होली के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। फिर बह चाहे ब्रज का प्रसिद्ध मयूर नृत्य हो या गागर या जेयर, या फिर चरकुला नृत्य हो।
इन नृत्यों की छटा देखकर वहां उपस्थित श्रद्धालु मंत्र-मुग्ध हो गए और प्रिय-प्रियतम के रंग में रंग गए।
लीला मंच पर जैसे ही राधा-कृष्ण के स्वरुप और उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेलना शुरू किया, तो वहां मौजूद हुरियारिनें अपने आप को न रोक सकीं और हुरियारों पर रंगों के बीच लाठियां बरसाने लगीं. हुरियारों ने भी हुरियारिनों से बचाव के लिए लाठियों का ही प्रयोग किया।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्थान पर खेली गई इस अनोखी होली में भाग लेकर हर कोई श्रद्धालु अपने को धन्य मान रहा था, क्योंकि एक तो यह भूमि स्वयं भगबान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली है और इसके बाद यहां नाच-गाना, फूल, रंग, गुलाल और लाठियों का खेल का मिश्रण पूरे वातावरण को रंगमय कर रहा था।
ये भी पढ़ें: ये 5 राशियां बिना सोचे-समझे करती हैं खर्च, फिजूलखर्ची में हैं अव्वल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
6 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
7 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
10 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
11 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
14 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines