हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Holi 2026: होली के दिन न करें तुलसी से जुड़ी ये दो गलतियां, वरना खत्म हो जाएंगी घर की खुशियां

Holi 2026: होली के दिन तुलसी से जुड़ी दो गलतियां आपके घर की खुशियां छीन सकती हैं। क्या आप जानते हैं इन्हें कौन-सी दिशा में नहीं रखना चाहिए और सूखने से कैसे बचाएं? जानें ये आसान उपाय, ताकि होली पर घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहे।

विज्ञापन

Holi 2026: होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। रंग, उत्साह और पूजा के इस खास दिन पर कई लोग घर की सुख-समृद्धि के लिए विशेष उपाय भी करते है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा घर के लिए शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है। लेकिन होली के दिन तुलसी से जुड़ी दो छोटी गलतियां भारी पड़ सकती है। वास्तु मान्यता इन बातों को लेकर खास सावधानी बरतने की सलाह देती है, ताकि घर की खुशियां बरकरार रहे।

होली पर तुलसी को लेकर बरतें सावधानी

होली का दिन सिर्फ रंगों का त्योहार नही। यह पूजा, शुद्धि और नई शुरुआत का भी अवसर है। कई घरों में इस दिन विशेष पूजन होता है। ऐसे समय तुलसी का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है और जहां तुलसी रहती है, वहां माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

गलत दिशा में तुलसी लगाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशा का विशेष महत्व है। तुलसी को यदि सही दिशा में न लगाया जाए तो उसका पूरा लाभ नही मिलता। मान्यता है कि दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है। इस कारण तुलसी को इस ओर रखना अशुभ समझा जाता है। ग्रंथों के अनुसार तुलसी को पूर्व या उत्तर दिशा में रखना बेहतर है। इन दिशाओं को देव दिशा कहा गया है। होली के दिन घर की सफाई के दौरान कई लोग गमले इधर-उधर कर देते है। ऐसे में तुलसी की दिशा बदलते समय सावधानी जरूरी है। यदि तुलसी पहले से दक्षिण दिशा में रखी है तो होली से पहले या शुभ मुहूर्त में उसे सही दिशा में स्थानांतरित करना लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: बुरे विचारों को दूर करने के लिए नीम करोली बाबा ने बताए हैं 5 आसान उपाय

तुलसी का सूख जाना

होली पर कई घरों में रंग और पानी का प्रयोग होता है। कभी-कभी रंग या केमिकल वाला पानी पौधों पर गिर जाता है। इससे तुलसी को नुकसान पहुंच सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी का सूखना दरिद्रता का संकेत माना गया है। इसलिए इस दिन विशेष ध्यान रखें कि पौधे पर रंग न पड़े। नियमित जल दें। सूखे पत्ते समय पर हटाएं। गमले की मिट्टी ढीली रखें ताकि जड़ मजबूत रहे।

विज्ञापन

होली पर क्या करें

होली की सुबह तुलसी के पास दीपक जलाया जा सकता है। शुद्ध जल अर्पित करें। ध्यान रहे कि अत्यधिक जल भी हानिकारक हो सकता है। तुलसी के आसपास साफ-सफाई रखें। टूटे गमले या गंदी मिट्टी से भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ध्यान रखें, होली का पर्व खुशियों का है। ऐसे में तुलसी से जुड़ी ये दो सावधानियां अपनाना घर के लिए शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Hatheli pe Til: हाथ के इस हिस्से पर तिल वाले होते हैं बेहद भाग्यशाली, धन-दौलत में होती है तेजी से वृद्धि

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola