हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Holi 2026: आज 4 मार्च को खेली जाएगी रंगों वाली होली, जानें धुलंडी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

Holi 2026 Today: देशभर में आज 4 मार्च 2026 को होली का उत्सव मनाया जा रहा है. आज के दिन लोग पुरानी बातें भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियां मनाते हैं. यहां पर आप जान सकते हैं कि आज कब से कब तक होली खेलना शुभ रहेगा. साथ ही आपको इस खास पर्व से जुड़ी मुख्य बातों की जानकारी मिलेगी.

विज्ञापन
Credit- Meta AI

Dhulandi Holi 2026 Today Shubh Muhurat, Puja Vidhi & Astro Niyam: हिंदू धर्म के लोगों के लिए जितना खास महत्व दिवाली के पर्व का है, उतनी ही खास आस्था होली यानी धुलंडी से जुड़ी है. पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस बार 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट से लेकर 3 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 7 मिनट तक फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि थी, जिसके आधार पर आज 4 मार्च 2026 को होली का पर्व मनाया जा रहा है.

होली के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और एकता-भाईचारे को बढ़ावा देते हैं. चलिए जानते हैं कि आज होली खेलने का शुभ मुहूर्त क्या है और आपको इस पर्व से जुड़ी मुख्य बातों के बारे में पता चलेगा.

आज कब तक है होली खेलने का शुभ मुहूर्त? (holi khelne ka shubh muhurt kaun sa hai aaj)

वैसे तो होली का पर्व पूरे दिन मनाया जाता है, लेकिन अगर इसे शुभ मुहूर्त में खेला जाए तो व्यक्ति नकारात्मकता से बचा रहता है. पंचांग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक रंगों से होली खेलने का उत्तम समय है.

विज्ञापन

होली की पूजा विधि (holi par puja kaise kare)

  • आज सुबह जल्दी स्नान करने के बाद शुद्ध कपड़े पहनें.
  • भगवान कृष्ण, राधा रानी, भगवान शिव, विष्णु जी और मां लक्ष्मी का स्मरण करें. साथ ही उन्हें गुलाल, फल, फूल और मिठाई अर्पित करें.
  • घी का दीपक जलाने के बाद मंत्र जाप करें.
  • आरती करके पूजा का समापन करें.
  • दिन खत्म होने से पहले दान जरूर करें.

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा

होली के दिन किन चीजों का दान करें और किनका नहीं? (holi par kya daan kare aur kya nhi)

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली के दिन घी, गेहूं, गुड़, अन्न, जौ, चने की दाल, नारियल, तांबे से बनी चीजें, गुलाल और पीले-सफेद रंग के कपड़ों का दान करना शुभ होता है, जबकि धुलंडी पर नुकीली चीजें, दूध, दही, लोहे का सामान, कांच की वस्तुएं और सरसों के तेल का दान करना अशुभ माना गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola