Holi Kab Hai: 2026 की होली कब है? जानें सही डेट और आज ही करें छुट्टियों की प्लानिंग, बुक करें ट्रेन टिकट

2026 Ki Holi Kab Hai: त्योहारों में होली के ऐसा पर्व है, जिसमें हर कोई अपने घर पर रहना चाहता है. आइए जानते हैं, साल 2026 में प्रेम, भाईचारे और रंगों का त्योहार होलिका दहन और होली कब है, इसकी सही डेट क्या है, ताकि आप अपनी छुट्टियों की प्लानिंग सकें और घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक कर सकें.

Holi-Kab-Hai

2026 Ki Holi Kab Hai: खबर है कि होली फेस्टिवल पर घर जाने के लिए यूपी-बिहार के रूट की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं. जी हां, होली त्योहार का क्रेज कुछ ऐसा ही हैं, जब हर साल होली के समय घर जाने के लिए कंफर्म टिकट की मारामारी होती है. आइए जानते हैं, रंग-गुलाल और गुझिया का यह त्योहार साल 2026 में कब है, इसकी सही डेट क्या है, ताकि आप अभी से इसकी छुट्टियों की प्लानिंग कर सकें और ट्रेन और फ्लाइट की टिकट बुक कर सकें?

विज्ञापन

होलिका दहन 2026 कब है?

होली एक दो-दिवसीय त्योहार है, जिसकी शुरुआत होलिका दहन से होती है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. परंपरा के अनुसार, होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भद्रा रहित मुहूर्त में किया जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 3 मार्च को है और इस दिन प्रदोष काल में होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा.

विज्ञापन

कब है 2026 की होली?

होलिका दहन के अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है, जिसे रंग वाली होली भी कहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 की होली मार्च 4, 2026 (बुधवार) को है. पूरे भारत के परिदृश्य की बात करें, तो होली दीपावली के बाद हिन्दुओं का दूसरा सबसे मुख्य त्यौहार है. लेकिन यदि केवल यूपी और बिहार की बात करें, तो यह छठ पर्व के बाद सबसे बड़ा त्योहार है, जिसमें एन्जॉय करने के लिए लोग घर जरूर जाना चाहते हैं.

विज्ञापन

क्यों मनाते हैं होली?

होली का त्यौहार हिंदू पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है. इसे मुख्य रूप से प्रह्लाद और होलिका की कहानी की याद में मनाया जाता है. इस कहानी में बुराई पर अच्छाई की जीत होती है. इसके साथ ही, होली भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम को भी याद दिलाती है. इस दिन लोग रंग और उल्लास के साथ खुशियां मनाते हैं. इसलिए होली को बुराई पर अच्छाई और प्रेम की जीत के रूप में मनाया जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ