Holi 2025: होलिका दहन की राख से करें शनि शांति का ये उपाय, गृह क्लेश होगा दूर; बरसेगा धन!

Holi 2025: रंग वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाई जाती है। प्रचलित परंपराओं और रिवाजों के अनुसार, लोग होलिका दहन की रख से तरह-तरह के उपाय करते हैं। आइए जानते है कि इस राख के कुछ खास उपाय के बारे में, जिसे काफी शक्तिशाली माना गया है। कहते हैं, ये उपाय तंत्र विद्या की तरह अचूक होते हैं।

holika-dahan-ki-rakh-ke-upay

Holi 2025: होली से एक दिन पहले होलिका जलाई जाती है, जिसे होलिका दहन कहते हैं। सनातन पंचांग के अनुसार, साल 2025 में होलिका दहन 13 मार्च की रात में किया किया जाएगा। अगले दिन यानी 14 मार्च, 2025 को गुलाल और रंग वाली होली खेली जाएगी। यहां बात होलिका दहन से जुड़ी है। प्रचलित परंपराओं और रिवाजों के अनुसार, होलिका दहन पर लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। आइए जानते है कि होलिका दहन के बाद उसकी राख के कुछ खास उपाय के बारे में, जिसे काफी शक्तिशाली माना गया है। कहते हैं, ये उपाय तंत्र विद्या की तरह अचूक होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन की राख से शनि होंगे शांत

होलिका दहन के बाद उसकी राख को शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शिवलिंग पर होलिका की राख अर्पित करने से शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव में कमी आती है। इनकी वजह से बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। इसके साथ यदि आप राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव से पीड़ित है, तो उससे भी मुक्ति मिलती है। केवल इतना ही नहीं, बल्कि वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आती है।

धन को खींचकर लाती है यह राख

होलिका दहन के बाद उसकी राख को केवल मामूली राख समझने की गलत न करें। यह राख धन के आने का रास्ता खोलती है। इसके लिए आप इस राख को एक लाल कपड़े में रखकर उसमें तांबे का एक छेद वाला सिक्का डाल दें और अच्छे से बांधकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें। जल्द ही आपके घर में धन की बरकत होने लगेगी। होलिका दहन की राख के उपाय करने से घर में बरकत बनी रहती है, मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य लाभ के लिए करें उपयोग

होलिका दहन की राख कोई आप स्वास्थ्य लाभ के लिए उपयोग कर सकते हैं। मान्यता है कि जो लोग आए दिन बीमार रहते हैं या बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, उनको एक माह तक रोजाना इसकी राख का टीका अपने मस्तक पर लगाना चाहिए। इससे जल्द ही स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर दिखने लगता है और जल्द ही पूर्ण स्वास्थ्य लाभ हो जाता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ