Holi 2024 Ke Upay: पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल होली का त्योहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। होली के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। बता दें कि इस साल होलिका दहन 24 मार्च को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के दिन कुछ ऐसे उपाय किए जाते हैं जिन्हें करने के बाद जीवन में सुख-शांति आती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति भी होती है। ज्योतिषीय उपायों के अनुसार, होलिका दहन वाले दिन कई तरह के चीजें दान की जाती हैं लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं दान नहीं करना चाहिए। तो आज इस खबर में जानेंगे कि होली के दिन किन-किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।
होली के दिन भूलकर न करें इन चीजों का दान
वस्त्र का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी पर्व या त्योहार में वस्त्र दान का करना बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है, लेकिन होलिका दहन और होली वाले दिन किसी को भी भूलकर वस्त्र का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों को दान करने के से व्यक्ति कई तरह के समस्याओं से घिरने लगता है। आर्थिक तंगी होने लगती है। कार्यक्षेत्र में नुकसान होने लगता है।
सुहाग का सामान
ज्योतिषियों के अनुसार, होलिका दहन वाले दिन सुहागन महिलाएं कभी भी भूलकर सुहाग का सामान किसी अन्य स्त्री को दान में नहीं देना चाहिए। साथ ही न ही किसी को उपहार में देना चाहिए। मान्यता है कि जो विवाहित महिला होली और होलिका दहन वाले दिन सुहाग का सामान उपहार में देती हैं, उनके पति के लिए हानिकारक हो सकता है।
ज्योतिषियों के अनुसार, होली वाले दिन सुहाग का सामान दान करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर हो जाती है। वहीं कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होने से भौतिक सुखों में कमी होने लगती है। इसलिए होलिका दहन या होली वाले दिन भूलकर भी सुहाग का सामान का दान नहीं करना चाहिए।
धन का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन और होली वाले दिन कभी भी धन का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इन दिनों धन का दान करने से आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बता दें कि जो लोग इस दिन धन का दान करते हैं उन्हें आने वाले समय में पैसों की तंगी होने लगती है। साथ ही उनसे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें- 25 या 26 कब खेली जाएगी होली, यहां दूर करें कन्फ्यूजन
यह भी पढ़ें- 20 मार्च के बाद ये 3 राशि के लोग बन जाएंगे अमीर, खूब कमाएंगे मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
4 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
7 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
8 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
11 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines