Holashtak 2026: होली से पहले होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को होती है. इस साल होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार से हो रही है. 24 फरवरी को सुबह 07:03 बजे से होलाष्टक लग जाएंगे. इसके बाद अगले 8 दिनों तक शुभ कार्य पर रोक रहेगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक के दौरान ब्रह्मांड के ग्रहों का स्वभाव उग्र होता है इसका नकारात्मक प्रभाव रहता है इस वजह से होलाष्टक को अशुभ माना जाता है.
कब तक रहेंगे होलाष्टक?
होलाष्टक यानी होली से पहले के 8 दिनों का समापन होली के दिन होता है. इस बार होली का पर्व 3 मार्च 2026, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा. ऐसे में होलाष्टक का समापन 3 मार्च को होगा. इस दिन होलाष्टक समाप्त होंगे. इसके बाद शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. होलाष्टक में कई शुभ कार्य वर्जित होते हैं चलिए इनके बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Holashtak 2026: कल या परसों, कब से शुरू होगा होलाष्टक, जानिए इन्हें क्यों माना जाता है अशुभ?
होलाष्टक में न करें ये काम
शादी और सगाई – होलाष्टक के दौरान शादी और सगाई करने से बचना चाहिए. यह समय विवाह के लिए अच्छा नहीं होता है. इस दौरान शादी के लिए रिश्ता देखने भी नहीं जाना चाहिए.
नामकरण और मुंडन – मुंडन संस्कार और नामकरण जैसे मांगलिक कार्य होलाष्टक के दौरान नहीं करने चाहिए. यह शुभ कार्य होलाष्टक में करना वर्जित होता है.
नई संपत्ति और वाहन – होली से पहले होलाष्टक में नई संपत्ति खरीदने और नया वाहन लेने से बचना चाहिए. किसी भी प्रकार की नई वस्तुओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए.
गृह प्रवेश और निर्माण – घर का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराना चाहिए. अगर गृह प्रवेश कर रहे हैं तो होलाष्टक में ऐसा करने से बचें. नए फ्लैट, घर और ऑफिस का भूमि पूजन नहीं करना चाहिए.
नए काम की शुरुआत – किसी नए व्यापार और नए काम की शुरुआत होलाष्टक में न करें. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. होलाष्टक में इन कामों को करने से कार्य में बाधा आती है और सफलता नहीं मिलती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
4 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
6 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
9 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines