हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holashtak 2025: होलाष्टक के दिनों में भूलकर भी न करें ये 5 कार्य, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

Holashtak 2025: होलाष्टक के हर एक दिन को बेहद अशुभ माना जाता है जिस दौरान कुछ कार्य करने वर्जित होते हैं। चलिए जानते हैं होलाष्टक में किन 5 कार्यों को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी साधक से रूठ सकती हैं।

विज्ञापन
होलाष्टक में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए?

Holashtak 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए होली के त्योहार का खास महत्व है। होली पर लोग आपसी बैर को भुलाकर खुशी से एक दूसरे को रंग लगाते हैं। होली से एक दिन पहले होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। जबकि होलिका दहन से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। होलाष्टक के 8 दिनों को बेहद अशुभ माना जाता है जिस दौरान कुछ कार्यों के करने की मनाही होती है। चलिए जानते हैं 2025 में होलाष्टक कब से शुरू हो रहा है। साथ ही आपको उन कार्यों के बारे में भी पता चलेगा जिन्हें होलाष्टक के दौरान नहीं करना चाहिए।

2025 में होलाष्टक कब से कब तक है?

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, हर साल होलाष्टक का आरंभ फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होता है जिसका समापन पूर्णिमा तिथि पर होता है। हालांकि इस बार दो तिथि साथ में पड़ रही हैं जिसके कारण होलाष्टक 8 की जगह 7 दिन का है। इस साल 7 मार्च 2025 से लेकर 13 मार्च 2025 तक होलाष्टक रहेगा। जबकि 13 मार्च 2025 को होलिका दहन और 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Video: राहु-केतु और शनि करेंगे इस राशि के लोगों के लिए संजीवनी का काम, होगा लाभ ही लाभ!

विज्ञापन

होलाष्टक में कौन-से कार्य नहीं करने चाहिए?

  • होलाष्टक में सगाई, विवाह, नामकरण, मुंडन, गृह प्रवेश और जनेऊ आदि शुभ 16 अनुष्ठान कार्य नहीं करने चाहिए। यदि आप इस दौरान मांगलिक कार्य करते हैं तो इससे आपको धन हानि हो सकती है। इसके अलावा घर-परिवार में पारिवारिक कलह भी बढ़ेंगे।
  • होलाष्टक के दौरान मकान, चल-अचल संपत्ति, गहने, पूजा सामग्री और वाहन आदि चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इससे आपको भविष्य में पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
  • इन दिनों के दौरान हवन और यज्ञ आदि पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • होलाष्टक में न तो नौकरी बदलनी चाहिए और न ही किसी नई जगह ज्वाइन करना चाहिए।
  • होलाष्टक के दिनों के दौरान न तो किसी को कर्ज देना चाहिए और न ही किसी से पैसे उधार लेने चाहिए। यदि आप इस दौरान पैसों का लेन-देन करते हैं तो इससे आपसे मां लक्ष्मी रूठ जाएंगी जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola