Right Signature Pattern: शास्त्रों में जीवन से जुड़ी छोटी से छोटी चीज के शुभ और अशुभ प्रभावों के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि व्यक्ति की हर एक गलती का असर कुंडली में मौजूद ग्रहों पर पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार, गलत तरीके से किया हुआ सिग्नेचर भी व्यक्ति की परेशानियां बढ़ा सकता है। इसलिए सिग्नेचर करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो इससे आपको धन का नुकसान हो सकता है। इसके अलावा करियर में भी सफलता मिलने में परेशानियां आ सकती हैं। वहीं एक सही सिग्नेचर आपको मालामाल भी कर सकता है। चलिए जानते हैं सिग्नेचर करते समय व्यक्ति को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
शब्द को सामान्य रखें
शास्त्रों में बताया गया है कि सिग्नेचर में कोई भी शब्द बड़ा-छोटा नहीं होना चाहिए। यदि आपने पहला शब्द बड़ा लिखा है, तो अंत तक सभी शब्दों को बराबर रखें। इससे जीवन में आ रही समस्याएं कम होंगी और आपका जीवन संतुलित रहेगा।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: आज कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? पढ़ें राशिफल
नीचे से ऊपर की तरफ सिग्नेचर करें
सिग्नेचर को कभी भी ऊपर से नीचे की तरफ नहीं करना चाहिए। सिग्नेचर हमेशा नीचे से ऊपर की तरफ करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, इस तरह सिग्नेचर करने से व्यक्ति को जीवन में ग्रोथ मिलती है।
सिग्नेचर के नीचे लाइन खींचें
सिग्नेचर के नीचे एक लाइन जरूर खींचनी चाहिए। जो कि नीचे से ऊपर की तरफ जाती हो। ये दर्शाता है कि आपको जीवन में बहुत आगे जाना है। इससे आपके करियर को ग्रोथ मिलेगी।
बिंदु लगाएं
सिग्नेचर के नीचे लाइन खीचने के साथ-साथ नीचे दो बिंदु लगाना भी शुभ होता है। ये दर्शाता है कि जीवन में आप आगे बढ़ना चाहते हैं।
शब्दों को काटना नहीं चाहिए
सिग्नेचर के ऊपर कभी भी कोई लाइन नहीं खींचनी चाहिए। इसके अलावा शब्दों को कभी भी ओवरराइड नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है जिन लोगों का सिग्नेचर ऐसा होता है, वो अपने जीवन से कभी भी संतुष्ट नहीं रहते हैं। उन्हें शारीरिक कष्ट तो रहते ही हैं। इसी के साथ वो पैसों की कमी को लेकर भी परेशान रहते हैं।
ये भी पढ़ें- घर में भूलकर भी न रखें ये 5 मूर्तियां, वरना बिजनेस और करियर पर लगेगा ब्रेक!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
सुख-समृद्धि के लिए नवरात्रि में करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
9 hrs agoनवरात्रि में सच्चे मन से करें मां दुर्गा की आरती, हर मुश्किलों होंगी दूर
12 hrs agoविजयादशमी पर क्यों होती है शस्त्र पूजा? जानें इस परंपरा की धार्मिक मान्यता
14 hrs agoकल या परसों, दुर्गा अष्टमी कब है? यहां जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त
15 hrs agoमां कालरात्रि को समर्पित है नवरात्रि का सातवां दिन, जानें पूजा विधि और आरती
18 hrs agoनवरात्रि में किस उम्र की कन्याओं को कराएं भोजन? जानें धार्मिक नियम
1 day agoनवरात्रि में पूजा के साथ करें ये चमत्कारी उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
1 day agoकब है अहोई अष्टमी? संतान के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए करें व्रत
1 day agoकब है दुर्गा विसर्जन 2026? जानें शुभ मुहूर्त, सही विधि और मां दुर्गा मंत्र
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, जानिए मां कात्यायनी की पूजा विधि और आरती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines