हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hindu Panchang: शुभ काम और यात्रा पर निकलने से पहले जरूर देखें पंचांग की ये 3 चीजें, वरना बिगड़ जाता है बनता काम!

Hindu Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग शुभ और अशुभ मुहूर्त और योग की जानकारी देता है। मान्यता है कि शुभ समय में किया हुआ काम सफल होता है, जबकि अशुभ योग में यह फलदायी नहीं होता है। आइए जानते हैं, शुभ काम और यात्रा पर निकलने से पहले पंचांग की कौन-सी 3 चीजें जरूर देखनी चाहिए?

विज्ञापन

Hindu Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग हर हिन्दू के जीवन और घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो किसी दिन की विशेष की ग्रहों और राशियों की खगोलीय स्थिति की जानकारी देता है। सदियों से ज्योतिष, पंडित या जानकार लोग पंचाग का इस्तेमाल दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में अनुमान लगाने के करते आ रहे हैं। इसका उपयोग शुभ मुहूर्त निकालने, धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सही समय का निर्धारण करने में किया जाता है, लेकिन पंचाग केवल इतना ही नहीं है। आइए जानते हैं, हिन्दू धर्म में पंचांग के पांच प्रमुख अंग क्या हैं, इस का क्या महत्व है और शुभ काम और यात्रा पर निकलने से पहले पंचांग की कौन-सी 3 चीजें जरूर देखनी चाहिए?

पंचांग के पांच प्रमुख अंग क्या हैं?

पंचांग दो शब्दों का मेल है, ‘पंच’ और ‘अंग’। पारंपरिक रूप से पंचांग के ये पांच अंग हैं: तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण।

  • तिथि: चंद्रमा के पृथ्वी के चारों ओर एक चक्कर लगाने में लगने वाले समय को तिथि कहते हैं। सामान्य तौर पर एक तिथि की अवधि कम से कम 20 घंटे और अधिक से अधिक 27 घंटे की होती है.
  • वार: सप्ताह के सात दिनों को वार कहते हैं। सप्ताह की शुरुआत रविवार से होती है।
  • नक्षत्र: तारों के 27 समूह, स्थिति और आकार को नक्षत्र कहते हैं, जिसमें चंद्रमा और सूर्य समेत सभी ग्रह भ्रमण (गोचर) करते हैं।
  • योग: सूर्य और चंद्रमा के बीच के बनने वाले कोण को योग कहते हैं। ये 27 प्रकार होते हैं, जैसे- प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगंड आदि।
  • करण: तिथि के आधे भाग को करण कहते हैं, इसलिए एक एक चंद्र मास में 60 करण होते हैं।

हिंदू धर्म में पंचांग का महत्व

शुभ मुहूर्त: पंचांग के माध्यम से शुभ मुहूर्त निकाला जाता है। विवाह, गृह प्रवेश, यात्रा और अन्य महत्वपूर्ण कार्य शुभ मुहूर्त में करने से सफलता मिलती है, ऐसा माना जाता है।

विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान: पंचांग के अनुसार ही पूजा-पाठ, व्रत और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।

ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव: पंचांग में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का भी उल्लेख होता है। बता दें कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन

कृषि: पंचांग का उपयोग कृषि कार्यों यानी खेती-बारी के लिए भी किया जाता है। आज भी अधिकांश भारतीय किसान पंचांग के अनुसार फसल बोने और काटने का समय निर्धारित करते हैं।

शुभ काम और यात्रा पर निकलने से पहले देखें ये 3 चीजें

ज्योतिषियों और पंडितों के अनुसार, पंचांग का उपयोग दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं के बारे में अनुमान लगाने के लिए भी किया जाता है, जैसे कि किसी विशेष दिन किस प्रकार का मौसम रहेगा, या कोई शुभ या अशुभ घटना होने वाली है या नहीं? किस दिशा में यात्रा से लाभ या हानि होगी? यदि आप कोई शुभ काम करना चाहते हैं या किसी शुभ या खास काम से घर से बाहर निकल रहे हैं या फिर लंबी यात्रा पर जा रहे हैं, तो पंचांग की 3 चीजें जरूर जान लेनी चाहिए, ये है:

विज्ञापन

राहु काल

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, राहुकाल वह समय होता है जब राहु ग्रह की दृष्टि पृथ्वी पर पड़ती है और यह अशुभ माना जाता है। यह सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच लगभग 90 मिनट तक रहता है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी ग्रह माना गया है, जिसकी दृष्टि अशुभ और अनिष्टकारी मानी गई है। मान्यता है कि राहु में शुभ काम या यात्रा की शुरुआत करने से अड़चने आती है, धन हानि होती है और दुर्घटनाएं होती हैं।

गुलिक काल

बहुत से लोग राहु काल देखते हैं, लेकिन गुलिक काल नहीं देखेते हैं, जबकि गुलिक काल भी राहु काल से कम खतरनाक नहीं है। यह सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय का आठवां हिस्सा होता है। ज्योतिष शास्त्र में गुलिक को शनि का पुत्र कहा गया है।

विज्ञापन

दिशा शूल

दिशा शूल का अर्थ है जिस दिशा में आप जाना चाहते हैं, उस दिशा में बाधा और कष्ट प्राप्त होना। बता दें कि ‘शूल’ का अर्थ है ‘भीषण पीड़ा’। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, किसी खास दिन को किसी दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है, जिसे दिशा शूल कहते हैं, जैसे सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola