हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किचन में खाना बनाने से पहले जरूर कर लें ये 2 काम, घर से कभी नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी!

Hindu Dharma: अग्नि पुराण के अनुसार, रसोई घर या किचेन को हिंदू धर्म में एक पवित्र स्थान माना गया है। किचेन में खाना बनाने से पहले दो काम करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और परिवार के सदस्यों को आर्थिक लाभ मिलता है। आइए जानते है, क्या हैं ये काम?

विज्ञापन

Hindu Dharma: अग्नि पुराण के अनुसार, किचेन यानी रसोई घर को हिंदू धर्म में एक बेहद पवित्र स्थान माना गया है। यहां तैयार किया गया भोजन, परिवार के सदस्यों के लिए पोषण का स्रोत होने के साथ-साथ, देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है। रसोई घर में की जाने वाली कुछ ख़ास उपाय देवी अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करती हैं और इससे घर में समृद्धि आती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

रसोई घर की पूजा

अग्नि पुराण में रसोई घर में खाना बनाने से पहले एक ऐसा कार्य रोजाना करने के लिए बताया गया है जो मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर देता है। यह काम है भोजन तैयार करने से पहले रसोई की नियमित पूजा। आजकल लोग इस नियम को भूल गए हैं। अर्बन कल्चर (शहरी संस्कृति) में बहुत कम लोग ही इसका पालन करते हैं।

अग्नि पुराण में उल्लेख है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। मान्यता है कि खाना बनाने से पहले किचेन की पूजा करने से आर्थिक समृद्धि आती है। परिवार के सदस्यों को आर्थिक लाभ होता है और व्यापार में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

रसोई घर की सफाई

हिन्दू धर्म के अनुसार, देवी लक्ष्मी केवल उसी घर में वास करती हैं, जहां स्वच्छता को विशेष महत्व दिया जाता है। गंदे और अंधकार भरे किचेन रूम वाले घर में मां लक्ष्मी दो पल भी नहीं ठहरती हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, रात में सब लोगों के भोजन करने के बाद रसोई घर की सिंक में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए।

अग्नि पुराण के अनुसार, मां लक्ष्मी को गंदगी बिल्कुल पसंद नहीं है। साफ-सफाई करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे बीमारियां दूर रहती हैं। साफ-सफाई से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी इस नियम को मान्यता देता है। इस शास्त्र के मुताबिक, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

विज्ञापन

रसोई घर की पूजा का तरीका

रोजाना भोजन बनाने से पहले रसोईघर की साफ-सफाई करके दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी का ध्यान करें। भोजन बनाने के बाद, थोड़ा-सा भोजन मां अन्नपूर्ण और मां लक्ष्मी को अर्पित करें। मान्यता है कि जो लोग रोजाना रसोई की पूजा और भोग लगाते हैं उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

विशेष उपाय: यदि रोटी बनाते हों और संभव हो तो पहली रोटी गाय के लिए बनाएं और उसे रोज खिलाएं। यह बहुत ही शक्तिशाली उपाय है, इससे मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है और उस घर से कभी नहीं जाती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: घर के पूजा घर से जुड़ी इस एक गलती से आप हो सकते हैं कंगाल, लौटकर नहीं आती है खुशहाली!

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola