Hindu Beliefs: पूजा-पाठ के दौरान हाथ से गिरने पर या साफ-सफाई के दौरान कई बार भगवान की प्रतिमा टूट जाती है. भगवान की प्रतिमा का गिरने और टूटने को लोग अशुभ मानते हैं. कई बार अचानक से आपकी खंडित प्रतिमा पर नजर पड़ जाती है. ऐसे में आपको इसे हटा देना चाहिए. खंडित प्रतिमा को अशुभ मानते हैं. आइये जानते हैं कि, प्रतिमा का गिरकर टूटना कैसा होता है?
मूर्ति के टूटने से मिलते हैं कई संकेत
हाथ से मूर्ति का गिरना और टूटना नकारात्मकता के बढ़ने का संकेत होता है. यह आपके ऊपर आने वाली किसी विपदा का संकेत हो सकता है. हालांकि, कई लोग इसे व्यक्ति के ऊपर आने वाली विपदा के टलने के रूप में देखते हैं.
घर में खंडित को नहीं रखना चाहिए. खंडित मूर्ति को घर में रखने से तनाव और लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं. आपको घर के मंदिर से इस प्रतिमा को तुरंत हटा देना चाहिए. हालांकि, इसे फेंकने से बचना चाहिए. आपको खंडित प्रतिमा का क्या करना चाहिए आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: झाड़ू पर पैर मत मारो! खड़ा करके मत रखो, जानिए क्या है इन मान्याओं के पीछे की वजह?
खंडित प्रतिमा के लिए धार्मिक नियम
घर में खंडित प्रतिमा को रखना शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए आपको इन्हें सही तरीके से पूजा स्थान और घर से निकाल देना चाहिए. हालांकि, प्रतिमा को गली, सड़क, पेड़ के नीचे या कूड़ेदान में फेंकने की गलती कभी न करें. वास्तु और धार्मिक नियमों के अनुसार, आपको प्रतिमा को पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए.
आप फ्रेम वाली तस्वीरों से कांच और फ्रेम को हटाकर फोटो को पानी में प्रवाहित कर दें. कभी भी मूर्ति को लावारिस छोड़ने की गलती न करें. यह भगवान को कष्ट देने के समान होता है. इसके कारण आपके जीवन में नकारात्मकता और कठिनाई बढ़ सकती है. जिस भी भगवान की प्रतिमा टूटी है. आप उसे घर से बाहर करने के बाद नई प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं. आपको किसी पंडित से सलाह लेकर विधिपूर्वक नई मूर्ति स्थापित करनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
9 mins agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
3 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
3 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
5 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
9 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines