Hiding Mole On The Palm Meaning: सनातन धर्म के लोगों के लिए भारतीय प्राचीन विद्या सामुद्रिक शास्त्र का खास महत्व है, जिसमें शरीर के लक्षणों और अंगों के आधार पर मनुष्य के भविष्य का विश्लेषण किया जाता है. इसमें शरीर पर तिल होने का भी खास महत्व है. खासकर, हथेली के तिल का मुट्ठी बंद करने पर छिप जाना एक खास संकेत माना गया है. इससे किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य, बुद्धिमत्ता, व्यक्तित्व और भाग्य के महत्वपूर्ण संकेत मिल सकते हैं, जिनके बारे में आज हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं.
अपनी मेहनत से हासिल करते हैं सफलता
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली के तिल का मुट्ठी बंद करने पर छिप जाना शुभ होता है. ऐसा व्यक्ति अपनी मेहनत से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है. हालांकि, इन्हें आसानी से कोई भी चीज नहीं मिलती है, बल्कि मेहनत से ही कामयाबी हासिल होती है. इसके अलावा ये लोग अपनी समझदारी से हर परेशानी को दूर करने में कामयाब होते हैं.
मानसिक रूप से होते हैं मजबूत
जिन लोगों के हथेली का तिल मुट्ठी बंद करने पर अंदर छिप जाता है, वो मानसिक रूप से काफी मजबूत होते हैं. ये लोग जल्दी से लोगों की बातों में नहीं आते हैं, बल्कि सोच-समझकर हर फैसला लेते हैं. हालांकि, ये लोग दिल के काफी अच्छे होते हैं. इनके मन में जो कुछ होता है, वो सीधे-सीधे बोल देते हैं. इसके अलावा ये लोग मुश्किल परिस्थितियों में घबराते नहीं हैं, बल्कि मानसिक रूप से दृढ़ होकर उसका सामना करते हैं.
इन लोगों पर अकेलापन रहता है हावी
ये लोग जल्दी से लोगों पर निर्भर नहीं होते हैं, बल्कि अपने बलबूते पर जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. हालांकि, कई बार ये खुद को अकेला भी महसूस करते हैं. दरअसल, ये लोग अपने काम में इतने मग्न होते हैं कि रिश्तों व दोस्तों को पीछे छोड़ देते हैं.
ये लोग होते हैं दयालु
जिन लोगों की हथेली का तिल मुट्ठी बंद करने पर छिप जाता है, उनका स्वभाव काफी दयालु होता है. ऐसे लोग लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. ये लोगों की मदद करने के चक्कर में कई बार अपना ही नुकसान करवा लेते हैं.
ये भी पढ़ें- हथेली ही नहीं कलाई की बनावट भी बताती है भविष्य, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
6 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
10 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
11 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
13 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines