हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने के 7 वास्तु टिप्स, पांचवां उपाय हाई बीपी के लिए है लाभकारी

Health Vastu Tips: बॉडी की इम्यूनिटी पॉवर यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से किसी भी रोग या बीमारी का संक्रमण जल्दी होने की संभावना रहती है। कुछ वास्तु उपायों से बॉडी की इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाई जा सकती है, आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

विज्ञापन

Health Vastu Tips: आज आपाधापी और भागदौड़ भरी जिंदगी में कमोबेश हर कोई तनावग्रस्त है। कम उम्र में ही डायबिटीज, हाई बीपी, डिप्रेशन आदि स्वास्थ्य समस्याएं लोगों की जिंदगी में घुसपैठ कर चुकी हैं। ऊपर से प्रदूषित हवा और पानी ने व्यक्ति की बॉडी की इम्यूनिटी पॉवर (रोग प्रतिरोधक क्षमता) और हेल्थ पर गहरा नेगेटिव असर डाला है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ आसान वास्तु उपायों को अपनाने से बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती और शरीर रोगमुक्त रहता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने के वास्तु टिप्स

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) न केवल समृद्धि बल्कि स्वास्थ्य का भी संरक्षक है। इस कोने में में हमेशा एक दीया या मोमबत्ती जलाएं। यदि यह संभव नहीं है, तो आप जीरो वाट के बल्ब का भी उपयोग कर सकते हैं। यह वास्तु उपाय आपको बीमार होने से बचाता है और आप स्वस्थ-प्रसन्नचित्त रहते हैं।

2. स्टूडेंट्स या अध्ययन करने वाले व्यक्तियों के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी है। मानसिक मजबूती के लिए पढ़ाई करते समय अपना मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें।

विज्ञापन

3. घर की ऊर्जा सही रहने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य उत्तम रहता है। इसके के लिए घर में पौधे लगाएं। यह उपाय घर में शांत और शुद्ध वातावरण तैयार करता है, जिससे आप स्वस्थ और चिंतामुक्त जीवन जी सकते हैं।

लैवेंडर का पौधा एक वास्तु अनुमोदित पौधा है, जिसे घर में रखने से लाभ होता है।

विज्ञापन

4. बॉडी की इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए अच्छी नींद निहायत जरूरी है। इसके लिए आप बेडरूम में लैवेंडर का पौधा रखें। यह तनाव भी कम करता है।

5. हाई बीपी से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में ‘स्पाइडर प्लांट’ लगाने से हाई बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है। यह घर की हवा की शुद्धि करता है।

विज्ञापन

6. घर बनवा रहे हैं, तो किचेन दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनवाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा के किचेन में बने व्यंजन सुपाच्य होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।

7. यह वास्तु उपाय भी अच्छी नींद के लिए है। दक्षिण दिशा में सिर कर के सोने आपको अच्छी नींद आ सकती है। हो सके तो नैचुरल कॉटन (रुई) वाली तकिया इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूजा करते समय भूल से भी न करें ये 7 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा फल

ये भी पढ़ें: अपनी राशि के रंग के अनुसार खरीदें फ्रिज, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola