Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर अलग-अलग भाग को ग्रहों के पर्वत के नाम से जानते हैं. ऐसे ही हथेली पर सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा के नीचे के हिस्से को बुध पर्वत कहते हैं. बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार क्षमता का कारक माना जाता है. बुध पर्वत के जरिए किसी व्यक्ति के करियर से जुड़े भविष्य के बारे में जान सकते हैं. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, बुध पर्वत के उभरे हुए या दबे हुए होने से व्यक्ति की लाइफ के बारे में जान सकते हैं. बुध पर्वत का कैसा होना जीवन पर क्या असर करता है आइये जानते हैं.
कैसा होता है उभरा हुआ बुध पर्वत?
अगर हथेली में बुध पर्वत उभरा हुआ है, तो व्यक्ति को व्यापार में सफलता मिलती है. ऐसा व्यक्ति हमेशा कमाई के बारे में सोचता है. बुध पर्वत उभरा होने वाला व्यक्ति हमेशा जीवन में आगे बढ़ता है. इन लोगों के बोलने की क्षमता अच्छी होती है. मानसिक स्तर बेहतर होता है. यह लोग मैनेजमेंट में अच्छा काम करते हैं. यह लोग टीम के साथ मिलकर अच्छा काम करते हैं. यह लोग बुद्धिमान होते हैं. हर मामले में चतुर होते हैं और प्रभावशाली वक्ता के साथ ही व्यापार में कुशल होते हैं. इन लोगों को अच्छा संवाद कौशल जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें – Mangal Gochar: चंद्रमा के नक्षत्र में मंगल गोचर से होगा लाभ, मेष समेत 4 राशियों को मिलेगी करियर में सफलता
ऐसा बुध पर्वत होता है अशुभ
अगर छोटी उंगली के नीचे का हिस्सा दबा हुआ है यानी बुध पर्वत नहीं है, तो यह व्यक्ति के जीवन में गरीबी का कारण बनता है. बुध पर्वत के दबा हुआ या कम विकसित होने से इन लोगों की कार्य में कम रूचि होती है. यह बात कम करते हैं. अगर बुध पर्वत पर कटी-फटी रेखाएं होती हैं, तो ऐसे व्यक्ति को व्यापार में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इन्हें आर्थिक नुकसान होता है. ऐसे लोग अक्सर मूर्खता से भरे काम करते हैं.
ये भी पढ़ें – Gita Updesh: जीवन में कभी न करें इन 4 चीजों का घमंड, अहंकार बन सकता है विनाश का कारण
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
15 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
16 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
19 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
21 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
23 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines