हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Hartalika Teej 2026: आज हरतालिका तीज पर करें इस व्रत कथा का पाठ, वरना अधूरी मानी जाएगी आपकी पूजा

Hartalika Teej Vrat Katha: आज हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती और महादेव की पूजा करने के साथ ही व्रत कथा का पाठ करना चाहिए. व्रत कथा के पाठ के बिना हरतालिका तीज की पूजा अधूरी मानी जाती है.

विज्ञापन
हरतालिका तीज पर करें इस व्रत कथा का पाठ (Pic Credit - AI)

Hartalika Teej 2026 Today: हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को रखा जाता है. आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक थी. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए. आज ही हरतालिका तीज मनाई जा रही है. यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए खास है. शादीशुदा महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का व्रत करती हैं.

आज 14 सितंबर को हरतालिका तीज व्रत मनाया जा रहा है. ऐसे में महिलाएं माता पार्वती और शिव जी की पूजा अवश्य करें. हरतालिका तीज का व्रत करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहता है. आपको आज हरतालिका तीज के दिन पूजा-अर्चना और व्रत करने के साथ ही व्रक कथा का पाठ करना चाहिए. हरतालिका तीज की पूजा इस व्रत कथा के पाठ के बिना अधूरी मानी जाती है. आइये इसके बारे में जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज व्रत आज, यहां जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, आरती और मंत्र

विज्ञापन

हरतालिका तीज व्रत कथा (Hartalika Teej Vrat Katha)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज का दिन माता पार्वती और शिव जी से जुड़ा माना जाता है. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा होती है. माता गौरा पर्वतराज हिमालय के घर पैदा हुई थीं. उन्होंने शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की. इस बात पर उनके पिता पर्वतराज हिमालय अत्यंत दुखी थे. महर्षि नारद ने पर्वतराज हिमालय के पास भगवान विष्णु के साथ उनकी पुत्री के विवाह का प्रस्ताव लेकर आए.

शादी के प्रस्ताव को पर्वतराज हिमालय ने स्वीकार कर लिया. इस बात पर पार्वती जी बेहद दुखी हुई. वह घर से दूर निकल कर एक गुफा में छिप गई और भूखी प्यासी रहकर कठोर तप करने लगी. उन्होंने रेत की शिवलिंग बनाकर पूजा की और निर्जला व्रत किया. माता पार्वती ने भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर एक शिवलिंग बनाकर पूजा की थी. माता पार्वती की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर शिव जी ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया. आज हरतालिका तीज के दिन आप इस व्रत कथा का पाठ अवश्य करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola