Shubh Sanyog: शिव परिवार की पूजा के लिए 14 सितंबर का दिन बहुत ही खास रहेगा. इस दिन माता पार्वती, गणेश जी और शिव जी की पूजा का संयोग बन रहा है. ऐसे में इस दिन पूजा करने से शिव परिवार की पूजा का लाभ मिलेगा. 14 सितंबर पर व्रत, पूजा और उपाय करने से आपको बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे. इस बार बन रहा यह खास संयोग बहुत ही अच्छा है. आइये इस दिन के महत्व के बारे में जानते हैं.
हरतालिका तीज व्रत 2026
हरतालिका तीज के दिन अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है. हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती की पूजा के लिए खास है. हरतालिका तीज पर माता पार्वती की पूजा करने से पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना पूरी होती है. हरतालिका तीज व्रत पर माता पार्वती और शिव जी की संयुक्त पूजा करनी चाहिए. माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें.
गणेश चतुर्थी 2026
पंचांग के अनुसार, 14 सितंबर को शुक्ल पक्ष चतुर्थी का आरंभ सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा. इसका समापन 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा. यह दिन गणेश जी की पूजा और स्थापना के लिए बहुत ही खास है. गणेश चतुर्थी का पर्व गणपति के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है.
ये भी पढ़ें – Krishna Chhathi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है कृष्ण जी की छठी? जानिए छठी उत्सव का महत्व, पूजा विधि और भोग
सोमवार का दिन
धार्मिक मान्यतओं के अनुसार, सोमवार का दिन महादेव की पूजा के लिए शुभ होता है. ऐसे में 14 सितंबर को शिव जी की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा. सोमवार के दिन शिवालय जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें. आप लोगों को शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगाा. शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी और शक्कर अर्पित करें. इसके साथ ही बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाएं.
शिव परिवार की पूजा का विशेष अवसर
हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का दुर्लभ संयोग और साथ ही सोमवार का दिन होने के कारण 14 सितंबर को शिव परिवार की पूजा का खास महत्व बन रहा है. भक्त भगवान शिव, माता पार्वती और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की एक साथ आराधना कर सकते हैं. ऐसा करने से सुख-समृद्धि की कामना पूर्ण होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
2 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
17 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
21 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
2 days agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines