Hartalika Teej Kab Hai: सुखी दांपत्य जीवन और अखंज सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं. यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. इस बार हरतालिका तीज व्रत की तारीख को लेकर लोगों के मन में अटकलें चल रही हैं. पंचांग के अनुसार, व्रत की तिथि से सही तारीख के बारे में यहां जान सकते हैं. आखिर हरतालिका तीज का व्रत कब है आइये इसके बारे में जानते हैं.
कब है हरतालिका तीज का व्रत? (Hartalika Teej Date)
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 13 सितंबर की सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 14 सितंबर की सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए. हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखा जाएगा. इस दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा करने से पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की इच्छा पूर्ण होगी. कुंवारी कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें – Radha Ashtami 2026: 18 या 19 सितंबर, कब है राधा अष्टमी? जानिए तारीख, पूजा विधि और इस दिन का महत्व
हरतालिका तीज पूजा विधि (Hartalika Teej Puja Vidhi)
हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. व्रती महिलाएं और कुंवारी कन्याएं सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहन लें. इसके बाद पूजा स्थान की सफाई कर लकड़ी की चौकी लगाएं. इसके ऊपर पार्वती और शिव की प्रतिमा स्थापित करें. प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाएं. इसके साथ ही फूल, बेलपत्र, चंदन, धूप-दीप अर्पित करें. माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं. इसके साथ ही फल और मिठाई का भोग लगाएं. हरतालिका तीज की व्रत कथा का पाठ करें और आरती कर पूजा संपन्न करें.
हरतालिका तीज का महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन को माता पार्वती और भगवान शिव के मिलन को समर्पित माना जाता है. माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए वनों में रहकर कठिन तपस्या की थी. यह व्रत महिलाएं पूरे दिन निर्जल रहकर करती हैं. घर-परिवार में खुशियों के लिए सुहागिन महिलाएं इस व्रत को कर सकती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 hr agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
5 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
8 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines