Hartalika Teej 2025 Vrat Niyam: हरतालिका तीज के व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, जिसका उपवास विवाहित और अविवाहित दोनों ही महिलाएं रखती हैं। ये व्रत निर्जला होता है यानी व्रती को दिनभर कुछ भी खाने और पीने की इजाजत नहीं होती है। हालांकि, गर्भवती और बीमार महिलाएं फलाहार ले सकती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी पार्वती ने शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिसकी याद में महिलाएं ये व्रत रखती हैं और सती-शंकर जी की पूजा करती हैं।
इससे उनके वैवाहिक जीवन में खुशियों का वास होता है। साथ ही पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। आइए अब जानते हैं हरतालिका तीज के व्रत के नियम और पारण के सही समय के बारे में।
हरतालिका तीज व्रत के पारण का समय
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त 2025, वार मंगलवार को रखा जाएगा। ये व्रत 24 घंटे का होता है। 24 घंटे से पहले हरतालिका तीज का व्रत नहीं तोड़ना चाहिए।
तीज के व्रत का पारण चतुर्थी तिथि पर सूर्योदय के बाद किया जाता है। इस बार 26 अगस्त को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा, जिसका पारण अगले दिन प्रात: काल 05 बजकर 57 मिनट पर सूर्योदय के बाद करना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- Hartalika Teej 2025: जानें हरतालिका तीज व्रत की पूजा का मुहूर्त और विधि
किस चीज को खाकर करें व्रत का पारण?
हरतालिका तीज के व्रत का पारण देवी-देवताओं को चढ़ाई हुई मिठाई को खाकर किया जा सकता है। इस दिन आप देवी पार्वती और शिव जी की पूजा के बाद उन्हें खीर, गुलगुले, लड्डू या मालपुए का भोग लगा सकते हैं।
हरतालिका तीज व्रत के नियम
- दिनभर गुस्सा न करें और नकारात्मक चीजों से दूर रहें।
- शुद्ध कपड़े पहनने के बाद ही व्रत का संकल्प लें।
- यदि एक बार व्रत का संकल्प ले लिया है तो उसे बीच में न तोड़ें।
- दिनभर ब्रह्मचर्य का पालन करें।
- देवी-देवताओं को ताजी चीजों का ही भोग लगाएं।
- हरतालिका तीज के व्रत की कथा पढ़ें या सुनें।
- शुभ मुहूर्त में ही व्रत का पारण करें।
- व्रती को दोपहर में सोना नहीं चाहिए।
- व्रत के दिन बाल और नाखून काटने से बचें।
- खुले बालों और बिना सिर ढके पूजा न करें। इसके अलावा इस दिन व्रती को बाल धोने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार चुने कपड़ों का रंग, बप्पा होंगे खुश और दूर करेंगे हर कष्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
33 mins agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
2 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
3 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
4 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
5 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
7 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
22 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
23 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
23 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines