Hartalika Teej 2025 Upay: आज 26 अगस्त 2025 को देशभर में हरतालिका तीज मनाई जा रही है, जिसे सुहाग का पर्व माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं जहां अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं, वहीं अविवाहिक कन्याएं योग्य जीवनसाथी के लिए उपवास रखती हैं। मान्यता है कि सबसे पहले देवी पार्वती ने शिव जी को पाने के लिए ये व्रत रखा था, जिसके बाद उपवास रखने की परंपरा शुरू हो गई है। इस दिन देवी पार्वती और शिव जी की पूजा भी की जाती है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। पूजा के अलावा हरतालिका तीज की रात महिलाओं द्वारा कुछ विशेष उपाय करने भी शुभ रहते हैं, जिनके प्रभाव से जीवन में खुशहाली आती है और कपल के बीच प्रेम बढ़ता है। आइए जानते हैं सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि के लिए तीज के दिन करने वाले तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में।
अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने का उपाय
आज हरतालिका तीज की रात व्रत का पारण करने से पहले देवी पार्वती की पूजा करें और उनके सामने देसी घी के 5 दीपक जलाएं। साथ ही उन्हें एक लाल गुलाब, 16 श्रृंगार का सामान और पेड़े अर्पित करें। इस दौरान पार्वती चालीसा का एक बार पाठ करें। अंत में अपने खुशहाल जीवन की कामना करें और जाने-अनजाने में की गई गलतियों के लिए माफी मांगें। इससे आपको मां पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Hartalika Teej: क्या 24 घंटे से पहले नहीं कर सकते हैं हरतालिका तीज के व्रत का पारण? जानें नियम
सुखी दांपत्य जीवन के लिए करें ये उपाय
सुखमय दांपत्य जीवन के लिए आज रात देवी पार्वती की मूर्ति या तस्वीर के सामने 11 घी के दीपक जलाएं। साथ ही उन्हें पीले रंग की चुनरी चढ़ाएं। इस दौरान पार्वती चालीसा का एक बार पाठ करें।
गृह क्लेश से मुक्ति पाने का उपाय
यदि आपके घर में आए-दिन क्लेश होते हैं या बच्चे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो आज रात मां पार्वती के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही उन्हें लाल रंग की चूड़ियां, इत्र, दूध, फूल और खीर अर्पित करें। इससे आपको दोनों देवियों की कृपा प्राप्त होगी और जीवन में आ रहे कष्ट कम होने लगेंगे।
ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: हरतालिका तीज पर आज 5 अशुभ योग का साया, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 26 अगस्त का पंचांग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 hr agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
3 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
4 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
5 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
6 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
8 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
23 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines