हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज की रात करें ये 3 उपाय, मां गौरी संग देवी लक्ष्मी देंगी सौभाग्य और समृद्धि का वरदान!

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज के दिन में माता पार्वती की पूजा करने से सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। वहीं इस तीज की रात में कुछ खास उपायों से मां पार्वती के साथ देवी लक्ष्मी को भी प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं, सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि के ये उपाय क्या हैं?

विज्ञापन

Hartalika Teej 2024: सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। इस व्रत को करने से उत्तम संतान सुख भी प्राप्त होता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर, 2024 को यानी आज है। आइए जानते हैं, हरतालिका तीज की रात के कुछ ऐसे उपाय जो जीवन में खुशहाली लाते हैं और घर-परिवार में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त

6 सितंबर 2024 यानी हरतालिका तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह में 6 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह के 8 बजकर 33 मिनट तक है। वहीं 6 सितंबर की शाम में पूजा का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 36 मिनट से लेकर 06 बजकर 59 मिनट तक है।

घी के दीपक जलाकर अर्पित करें ये चीजें

हरतालिका तीज की रात में पार्वती माता के सामने घी के 5 दीपक जलाएं। फिर उनको 16 श्रृंगार का सामान और एक लाल गुलाब अर्पित करें। फिर माता जी को पेड़े का भोग लगाएं और पार्वती चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण की तारीख रिवील, भारत में दिखेगा या नहीं? जानें डेट, टाइम और सूतक काल

इत्र के साथ चढ़ाएं ये वस्तुएं

हरतालिका तीज की रात मां पार्वती के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए दोनों माताओं को इत्र चढ़ाएं। उन्हें दूध और इलायची युक्त खीर का भोग लगाएं। माता पार्वती के साथ-साथ देवी लक्ष्मी को लाल रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

विज्ञापन

सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए करें ये उपाय

यदि पारिवारिक जीवन में कोई समस्या हो या जिनका दांपत्य जीवन सुखमय नहीं हो, उन लोगों को शाम के समय में पार्वती माता की फोटो या मूर्ति के सामने के घर में या मंदिर में जाकर 11 दीपक जलाने के बाद पीले रंग की चुनरी चढ़ानी चाहिए।

बता दें कि हरिलातिका तीज व्रत के नियम बहुत सख्त हैं, साथ ही इन नियमों का पालन पूरी दृढ़ता से करना अनिवार्य है। मान्यता है कि व्रत के विधानों और नियमों को न मानने या उनका उल्लंघन करने से या किसी प्रकार से चूक से भारी अनिष्ट होने की आशंका रहती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पहली बार हरतालिका तीज करने वाली सुहागिनें जान लें व्रत के 10 नियम, एक भी चूक पड़ सकती है भारी!

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola