हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hariyali Teej and Hartalika Teej 2026: हरियाली तीज से कितना अलग है हरतालिका तीज का पर्व, जानिए दोनों व्रत में अंतर

Hariyali Teej and Hartalika Teej 2026: हरियाली तीज और हरतालिका तीज का व्रत सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करना शुभ माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा को समर्पित होता है. इन दोनों व्रत में क्या अंतर है चलिए जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Hariyali Teej and Hartalika Teej 2026: अंखड सौभाग्य की प्राप्ति, पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हरियाली तीज और हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. यह व्रत कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए भी करती हैं. दोनों ही व्रत माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित हैं. ऐसे में इन दोनों व्रत में अंतर क्या है, इसको लेकर मन में सवाल आता है. हरियाली तीज और हरतालिका तीज व्रत में क्या अंतर है और इस साल दोनों व्रत कब-कब हैं आइये जानते हैं.

हरियाली तीज और हरतालिका तीज में अंतर

हरियाली तीज और हरतालिका तीज के व्रत में तिथि का अंतर है. हरियाली तीज सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है. जबकि, हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इन दोनों व्रत की कठोरता को लेकर अलग-अलग नियम है. हरतालिका तीज का व्रत अधिक कठोर माना जाता है. यह निर्जला व्रत रखा जाता है. इस व्रत में अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता है. हरियाली तीज के व्रत में मान्याताओं के अनुसार, जल पीने और फलाहार करने की अनुमति होती है.

ये भी पढ़ें – August 2026 Ekadashi: कब-कब है अगस्त में एकादशी व्रत? नोट कर लें कामिका और पुत्रदा एकादशी की तारीख

विज्ञापन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज के दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था. यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए व्रत करने के लिए खास है. इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करें. इसके अलावा हरतालिका तीज व्रत को लेकर मान्यता है कि, इस दौरान माता पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए बिना जल और अन्न ग्रहण किए कठोर तप किया था. यह व्रत महिलाएं बिना अन्न और जल ग्रहण करें रखती हैं.

कब है हरियाली तीज और हरतालिका तीज?

सावन माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि 15 अगस्त 2026 को मान्य होगी. 15 अगस्त 2026, दिन शनिवार को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा. इसके अलावा भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 सितंबर 2026, दिन सोमवार को रखा जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: नाखूनों पर निशान से मिलते हैं कई संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानिए जीवन के रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola