Hariyali Amavasya 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए सावन माह का खास महत्व है, जिस दौरान आने वाले व्रत-त्योहार के दिन पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष लाभ होता है। सावन माह में आने वाली अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या कहते हैं, जिस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही किसी पवित्र नदी में स्नान और पितरों का तर्पण व पिंडदान किया जाता है।
हरियाली अमावस्या का पर्व हरियाली तीज से तीन दिन पहले मनाया जाता है। चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन सावन अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या और हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही आपको देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा।
हरियाली अमावस्या 2025 में कब है?
द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार सावन माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 24 जुलाई 2025 को प्रात: काल 02 बजकर 28 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 25 जुलाई 2025 को सुबह 12 बजकर 40 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर साल 2025 में 24 जुलाई, वार बृहस्पतिवार को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी।
हरियाली तीज 2025 में कब है?
हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। इस बार 26 जुलाई 2025 को देर रात 10 बजकर 41 मिनट से सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 27 जुलाई 2025 को देर रात 10 बजकर 41 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर साल 2025 में 27 जुलाई, वार रविवार को सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का व्रत रखेंगी।
ये भी पढ़ें- Video: इस दिन, तिथि और नक्षत्र में बच्चा गोद लेना शुभ, जानें अनाथ बच्चे की कुंडली कैसे बनाएं?
हरियाली अमावस्या का शुभ मुहूर्त
- सूर्योदय- प्रात: काल 05:38
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:15 से लेकर 04:57 मिनट तक
- अभिजित मुहूर्त- दोपहर में 12 बजे से लेकर 12:55 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:17 से लेकर 07:38 मिनट तक
हरियाली अमावस्या का अशुभ मुहूर्त
- आडल योग- प्रात: काल में 05:38 से लेकर 04:43 मिनट तक
- गुलिक काल- सुबह में 09:03 से लेकर 10:45 मिनट तक
- राहुकाल- दोपहर में 02:10 से लेकर 03:52 मिनट तक
ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
2 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
3 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
4 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
6 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
22 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines