Hariyali Amavasya 2025: हरियाली तीज से कितने दिन पहले आती है सावन अमावस्या? जानें सही तिथि

Hariyali Amavasya 2025: हर साल श्रावण यानी सावन माह की अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या मनाई जाती है, जो हरियाली तीज से कुछ दिन पहले आती है। चलिए जानते हैं हरियाली अमावस्या और हरियाली तीज की सही तिथि और शिव-पार्वती की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में।

Hariyali Amavasya 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Hariyali Amavasya 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए सावन माह का खास महत्व है, जिस दौरान आने वाले व्रत-त्योहार के दिन पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष लाभ होता है। सावन माह में आने वाली अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या कहते हैं, जिस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही किसी पवित्र नदी में स्नान और पितरों का तर्पण व पिंडदान किया जाता है।

हरियाली अमावस्या का पर्व हरियाली तीज से तीन दिन पहले मनाया जाता है। चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन सावन अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या और हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। साथ ही आपको देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा।

विज्ञापन

हरियाली अमावस्या 2025 में कब है?

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार सावन माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 24 जुलाई 2025 को प्रात: काल 02 बजकर 28 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 25 जुलाई 2025 को सुबह 12 बजकर 40 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर साल 2025 में 24 जुलाई, वार बृहस्पतिवार को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी।

हरियाली तीज 2025 में कब है?

हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। इस बार 26 जुलाई 2025 को देर रात 10 बजकर 41 मिनट से सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 27 जुलाई 2025 को देर रात 10 बजकर 41 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर साल 2025 में 27 जुलाई, वार रविवार को सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का व्रत रखेंगी।

विज्ञापन

हरियाली अमावस्या का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- प्रात: काल 05:38
  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:15 से लेकर 04:57 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त- दोपहर में 12 बजे से लेकर 12:55 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:17 से लेकर 07:38 मिनट तक

हरियाली अमावस्या का अशुभ मुहूर्त

  • आडल योग- प्रात: काल में 05:38 से लेकर 04:43 मिनट तक
  • गुलिक काल- सुबह में 09:03 से लेकर 10:45 मिनट तक
  • राहुकाल- दोपहर में 02:10 से लेकर 03:52 मिनट तक

ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ