Happy Bakrid 2024 Wishes: भारत के मुस्लिम समुदायों द्वारा आज पूरे देश में बकरीद त्योहार मनाया जा रहा है। यह ईद उल-फितर यानी मीठी ईद के लगभग 70 दिनों के बाद मनाया जाता है। बकरीद के मौके पर मुस्लिम परिवारों में जश्न का माहौल अपने एक अलग लेवल पर होता है। यदि आप इस खास मौके को और भी खास बनाना चाहते हैं, तो अपने फैमिली मेंबर, रिश्तेदारों और दोस्तों को इस दिन का बधाई संदेश भेज सकते हैं। इसके लिए हमने आपके लिए खूबसूरत इमेज मैसेज बनाएं हैं, जिसे आप व्हाट्सएप पर भेज कर ‘बकरीद मुबारक’ कह सकते हैं।
बता दें, पूरी दुनिया के मुस्लिम समुदाय इस्लामी साल में केवल एक ईद नहीं, बल्कि दो ईद मनाते हैं। एक, रमजान के पवित्र महीने में ईद उल-फितर और दूसरा साल के अंतिम जुल-हिज्जा के महीने में ईद उल-अजहा। भारत में ईद उल-अजहा ‘बकरीद’ के नाम से अधिक पॉपुलर है।
यह त्योहार हजरत इब्राहिम और उनके पुत्र हजरत इस्माइल से जुड़ी उस घटना की याद में मनाया जाता है, जब खुदा की राह में हजरत इब्राहिम अपने बेटे कुर्बान करने जा रहे थे कि तभी अल्लाह के फरिश्तों ने उनके बेटे को जीवनदान दे दिया और उसकी जगह एक जानवर की कुर्बानी दिलवाई।
बकरीद के दिन मुसलमान सुबह पाक-साफ होकर और नए कपड़े पहनकर ईदगाह में जाकर ईद की नमाज पढ़ते हैं और नमाज अता करने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद देते हैं।
नमाज के बाद प्रायः बकरे की कुर्बानी की जाती है। कुर्बानी को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। एक हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों को दिया जाता है, दूसरा हिस्सा परिवार के लिए और तीसरा हिस्सा रिश्तेदारों और करीबी लोगों और दोस्तों के लिए होता है।
जुल-हिज्जा का महीना और बकरीद का समय मुसलमानों के लिए साल का एक सबसे खास समय और बहुत पवित्र होता है, क्योंकि यह हज यात्रा का भी प्रतीक है। बता दें, हर साल पूरी दुनिया से लाखों मुसलमान हज के लिए मक्का जाते हैं।
कुर्बानी या ईद उल-अजहा का त्योहार इस्लामी कैलेंडर हिजरी के आखिरी महीने जुल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। मान्यता है कि कुर्बानी दिन किसी को भी भूखा नहीं रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें: बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने के 7 वास्तु टिप्स, पांचवां उपाय हाई बीपी के लिए है लाभकारी
ये भी पढ़ें: सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं पुण्य फल भी देते हैं पेड़, जानें किस पेड़ को लगाने से क्या मिलेगा फल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
14 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
15 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
15 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
19 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
20 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
23 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
1 day agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines