Hanuman Photo Vastu Tips: मंगलवार को इस दिशा में लगाएं बजरंग बली की फोटो, मुंह खाएगी असफलता; होगी तरक्की

Hanuman Photo Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जी की फोटो सही दिशा में लगाने से असफलता दूर होती है. यह भी माना जाता है कि बजरंग बली की तस्वीर जीवन में शक्ति, साहस और तरक्की लाती है. क्या आप जानते हैं, इनकी फोटो लगाने के लिए कौन-सी दिशा सबसे शुभ मानी जाती है? आइए इसे विस्तार से जानते है.

hanuman-ji-phto-disha
विज्ञापन

Hanuman Photo Vastu Tips: हनुमान जी को शक्ति, साहस और सफलता का प्रतीक माना जाता है. वे न केवल अपार बल के स्वामी है, बल्कि बुद्धि, भक्ति और विवेक के भी अद्भुत उदाहरण है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि हनुमान जी की तस्वीर सही दिशा और सही विधि से लगाई जाए, तो जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती है. खास बात यह है कि यदि मंगलवार के दिन सही दिशा में बजरंग बली की फोटो लगाई जाए, तो जीवन की असफलताएं स्वतः पीछे हटने लगती है और तरक्की के नए रास्ते खुल जाते है. आइए जानते हैं, हनुमान जी की फोटो किस दिशा में लगाना विशेष शुभ है?

हनुमान जी और सफलता का संबंध

हनुमान जी भगवान राम के परम भक्त है. उनकी निष्ठा और कर्मठता हर व्यक्ति को आगे बढने की प्रेरणा देती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार वे शिव के ग्यारहवें रुद्र अवतार है और कलियुग में भी सक्रिय देवता माने जाते है. इसी कारण उनकी तस्वीर घर या कार्यस्थल पर लगाने से आत्मविश्वास, ऊर्जा और सकारात्मकता बढती है.

विज्ञापन

दक्षिण दिशा का है विशेष महत्व

वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को हनुमान जी का प्रभाव क्षेत्र माना गया है. इस दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाने से भय, बाधा और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. खासकर उडते हुए हनुमान जी की तस्वीर, जिसमें वे गदा लिए या पर्वत उठाए दिखाई देते हो, बहुत शुभ मानी जाती है. यह तस्वीर जीवन में रुकावटें हटाने और निरंतर प्रगति के लिए सहायक होती है.

दक्षिण पश्चिम कोना भी है बेहद शुभ

दक्षिण पश्चिम कोना घर की स्थिरता और मजबूती से जुडा होता है. इस कोने में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से वास्तु दोष शांत होते है और घर में सुरक्षा का भाव बढता है. यह कोना आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी सहायक माना जाता है.

विज्ञापन

हनुमान जी की फोटो लगाने के नियम

हनुमान जी की तस्वीर हमेशा साफ और पवित्र स्थान पर लगानी चाहिए. तस्वीर आंखों के स्तर पर हो और बेडरूम या शौचालय के पास न लगाई जाए. मंगलवार और शनिवार को तस्वीर लगाना और नियमित पूजा करना विशेष फल देता है.

सरल उपाय, बडा लाभ

यदि जीवन में बार बार असफलता का सामना करना पड रहा हो, कार्य शुरू होकर अधूरे रह जाते हो या आत्मविश्वास डगमगा रहा हो, तो मंगलवार के दिन सही दिशा में बजरंग बली की फोटो लगाना बेहद लाभकारी माना जाता है. ऐसा करने से असफलता दूर होती है और तरक्की के रास्ते अपने आप खुलने लगते है. यह सरल सा उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की ताकत रखता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ