Hanuman Mandir Jane Ke Fayde: हनुमान जी को कलयुग के देवता के रूप में पूजा जाता है. बजरंगबली को कलयुग में प्रत्यक्ष और जागृत देव माना जाता है. हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने और मंदिर में दर्शन करने से जीवन से दुख दूर होते हैं. हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन बेहद खास होता है. मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने और दर्शन करने से आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं. आइये हनुमान मंदिर जाने के फायदों के बारे में जानते हैं.
मानसिक शांति की प्राप्ति
हनुमान जी की पूजा से मानसिक शांति मिलती है. हनुमान जी के दर्शन करने से एकाग्रता बढ़ती है. अगर मन भटक रहा है और तनाव हो रहा है, तो ऐसे में हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान चालीसा का पाठ नकारात्मक विचारों को खत्म करता है.
डर और भय से मुक्ति
बजरंगबसी की कृपा दृष्टि से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. जीवन से नकारात्मकता दूर करने और भय से मुक्ति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना और दर्शन करना शुभ होता है.
ये भी पढ़ें – Numerology: सीधे-सादे स्वभाव के होते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, सीधापन बनता है नुकसान का कारण
साहस और शक्ति में वृद्धि
शक्ति और साहस के लिए बजरंगबली की पूजा करना शुभ माना जाता है. हनुमान जी के दर्शन करने और चालीसा का पाठ करने से साहस में वृद्धि होती है. आपका जीवन मुश्किलों से भरा हुआ है, तो हनुमान जी के दर्शन अवश्य करें.
कष्ट और बाधाओं का निवारण
हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है. वह जीवन से सभी संकट, कष्ट और बाधाओं को दूर करते हैं. आप सच्ची श्रद्धा से हनुमान जी के दर्शन करते हैं. विधि-विधान से पूजा करते हैं, तो इससे आपको लाभ मिलेगा.
बल, बुद्धि और विद्या
हनुमान जी को बल, बुद्धि और विद्या के दाता माना जाता है. हनुमान जी की पूजा अर्चना करने, मंदिर जाने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से भक्तों को बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है. इससे शारीरिक बल मिलता है. ज्ञान में वृद्धि होती है और दिमाग तेज होता है.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बन सकती है गरीबी का कारण, आज ही निकालें बाहर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines