हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Hanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, क्या है हनुमान जयंती की सही डेट? मनोकामना पूर्ति के लिए करें खास उपाय

Hanuman Jayanti 2026: हर साल चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है. हनुमान जन्मोत्सव की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है चलिए जानते हैं कि, हनुमान जयंती किस दिन मनाई जाएगी.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती यानी बजरंगबली के जन्मोत्सव की तारीख को लेकर लोगों के बीच अटकलें चल रही हैं. हर साल हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल हनुमान जन्मोत्सव कब मनाया जाएगा इसके बारे में द्रिक पंचांग से जान सकते हैं. आप भी हनुमान जन्मोत्सव की तारीख को लेकर कन्फ्यूज हो रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि, हनुमान जन्मोत्सव किस दिन मनाना उचित होगा.

कब है हनुमान जन्मोत्सव?

आप हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए खास उपाय कर सकते हैं. हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. चैत्र माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा का आरंभ 1 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा. जिसका समापन अगले दिन यानी 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन भक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए खास उपाय कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Numerology: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां दिल नहीं दिमाग से लेती हैं हर फैसला, जानें क्यों होती हैं बेहद खास

विज्ञापन

हनुमान जी के आशीर्वाद के लिए उपाय

बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाना शुभ होता है. इसके साथ ही बजरंगबली को लड्डू का भोग लगाएं. हनुमान जी को प्रसन्न करने से बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है. आप हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें इससे हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं.

हनुमान जी को चोला चढ़ाने की विधि

बजरंगबली को चोला चढ़ाने के लिए सुबह स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करें. संभव हो तो आपको लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए. हनुमान जी को चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे हनुमान जी के सिर से पैर तक लेपन करें. इस दौरान “ॐ हनुमंते नमः” का जाप करें. हनुमान जी को चमेली के तेल का चोला चढ़ाने के बाद जनेऊ, वर्क और फूल अर्पित करें. इसके बाद हनुमान जी को भोग लगाएं. हनुमान चालीसा का पाठ और आरती कर पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola