हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के दिन करें ये 5 चमत्कारी उपाय, नहीं सताएगा कोई भय और संकट

Hanuman Jayanti 2026: बजरंगबली की पूजा से सभी भय और संकट का अंत होता है. आप हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान जी से जुड़े खास उपायों को करके सभी संकटों को दूर कर सकते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती का पर्व हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती के दिन आप कई खास उपायों को कर सकते संहैं. इस दिन बजरंगबली से जुड़े उपायों को करने से आपके जीवन से भय और संकट का अंत होगा. हनुमान जी की पूजा से जीवन में चल रहे संकट खत्म होते हैं. इसलिए उन्हें संकटमोचन भी कहते हैं. अब हनुमान जंयती कब है और किन उपायों को करने से आपको लाभ मिलेगा चलिए जानते हैं.

कब है हनुमान जयंती? (Hanuman Jayanti Kab Hai)

हनुमान जयंती चैत्र माह की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को मनाई जाती है. द्रिक पंचागं के अनुसार, इस तिथि का आरंभ 1 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और इसका समापन अगले दिन 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर हनुमान जयंती का पर्व 2 अप्रैल को मनाया जाएगा. आप 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन इन खास उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं.

हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान जयंती के दिन आप पूजा स्थान पर चौकी लगाकर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं. इसके ऊपर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें. हनुमान जी के समक्ष दीप प्रज्वलित करें और फूल अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को प्रसाद अर्पित करें. इस उपाय से हनुमान जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology: इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां दिल नहीं दिमाग से लेती हैं हर फैसला, जानें क्यों होती हैं बेहद खास

नारियल से करें उपाय

पानी वाले एक नारियल को लें और इसे अच्छे से धो लें, इसके बाद इसके ऊपर हल्दी, रोली और चावल लगाकर हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें. 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और नारियल को लाल कपड़ें में बांधकर घर की चारों दिशाओं में घुमाएं. इसके बाद घर के बाहर हवा और प्रकाश आने वाली जगह पर लटका दें. इससे आपको नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन

राम नाम का उपाय

हनुमान जी को राम नाम चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है. आप पीपल के पत्ते पर तेल और सिंदूर से राम नाम लिखें. आप 11 पत्तों पर नाम लिखकर इसकी माला बनाकर हनुमान जी को चढ़ाएं. इस उपाय को करने से बजरंगबली की कृपा बनी रहेगी और जीवन में संकट का भय नहीं सताएगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola