Hanuman Jayanti 2024: सनातन धर्म में भगवान राम के प्रिय भक्त हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों पर बजरंगबली की कृपा बनी रहती है, उनके घर में सदा खुशहाली रहती है। इसके अलावा उनके जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
हर साल चैत्र पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 23 अप्रैल 2024 को सुबह 03:25 से हो रहा है, जिसका समापन 24 अप्रैल को प्रात: काल 05:18 मिनट होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जयंती का व्रत रखा जाएगा। इस साल हनुमान जयंती के दिन कई महासंयोग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti पर इन 5 राशियों की चांदी, चित्रा नक्षत्र और वज्र योग का बना महासंयोग
हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल हनुमान जयंती पर बजरंगबली की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 09:03 से लेकर दोपहर 01:58 तक है।
हनुमान जयंती की पूजा विधि
- बजरंगबली की पूजा करने के लिए प्रात: काल स्नान आदि कार्य करने के बाद शुद्ध कपड़े धारण करें।
- इसके बाद अपने घर के मंदिर में एक चौकी रखें, उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें।
- हनुमान जी को फूल, सिंदूर और पीले लड्डू अर्पित करें। इस दौरान हनुमान जी के मंत्र का जाप करते रहें।
- अंत में हनुमान जी की आरती करें।
हनुमान जयंती पर 3 साल बाद बना महासंयोग
हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगलवार और शनिवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विशेषतौर पर उनकी आराधना की जाती है। इस बार 3 साल बाद हनुमान जयंती मंगलवार के दिन पड़ रही है। इसके अलावा इस दिन चित्रा नक्षत्र और वज्र योग का भी महासंयोग बन रहा है।
पूजा के दौरान किस रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूजा करते समय काले या सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनकर अगर आप बजरंगबली की पूजा करते हैं, तो हनुमान जी आपसे नाराज भी हो सकते हैं। बजरंगबली की पूजा करते समय लाल रंग के कपड़े धारण करना शुभ होता है।
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Love Rashifal: इन राशियों को प्यार के मामले में मिल सकता है धोखा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और रामायण पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
13 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
14 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
17 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
19 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
21 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines