Hanuman Jayanti 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग भगवान राम के प्रिय भक्त हनुमान जी की पूजा करते हैं, उनके सारे संकट वह हर लेते हैं। इसी वजह से उन्हें संकटमोचक हनुमान कहा जाता है। मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष तौर पर हनुमान जी को समर्पित होता है। इसके अलावा कुछ विशेष दिन भी हनुमान जी की पूजा करना शुभ होता है। जैसे कि हनुमान जयंती।
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष चैत्र पूर्णिमा की तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। लेकिन इस बार हनुमान जयंती की डेट को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि इस साल 23 अप्रैल को हनुमान जयंती है। वहीं कुछ 24 अप्रैल को हनुमान जयंती मना रहे हैं। आइए जानते हैं हनुमान जयंती की सही डेट के बारे में।
यह भी पढ़ें- तीन दिन बाद 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सभी कार्य में मिलेगी सफलता
हनुमान जयंती कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र पूर्णिमा तिथि का आरंभ 23 अप्रैल को प्रात: काल 03:25 पर हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 24 अप्रैल को सुबह 05:18 मिनट होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जयंती मनाई जाएगी।
हनुमान जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस बार हनुमान जयंती पर हनुमान जी की पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं। पहले शुभ मुहूर्त का आरंभ 23 अप्रैल 2024 को सुबह 09:03 से हो रहा है, जिसका समापन दोपहर 01:58 मिनट पर होगा। वहीं दूसरे शुभ मुहूर्त का प्रारंभ 23 अप्रैल को रात 08:14 से हो रहा है, जिसका समापन देर रात 09:35 पर होगा।
हनुमान जयंती की पूजा विधि
- हनुमान जयंती पर बजरंगबली की पूजा करने के लिए प्रात: काल उठें और सबसे पहले पूजा का संकल्प लें।
- स्नान आदि कार्य करने के बाद शुद्ध वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद अपने घर और मंदिर को गंगाजल से शुद्ध करें।
- अपने मंदिर में एक चौकी रखें और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
- फिर उस पर हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति रखें।
- इसके बाद हनुमान जी को पीले फूल और सिंदूर अर्पित करें।
- इसी के साथ पीले लड्डुओं का भोग लगाएं।
- इस दौरान हनुमान जी के मंत्र का जाप करते रहें।
- अंत में हनुमान जी की आरती करें।
हनुमान जयंती पर बन रहा है महासंयोग
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विशेष तौर पर हनुमान जी की पूजा की जाती है। हालांकि इस बार हनुमान जयंती भी मंगलवार के दिन पड़ रही है। करीब 3 साल बाद हनुमान जयंती पर मंगलवार का महासंयोग बन रहा है। इसी वजह से कहा जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति इस दिन सच्चे दिल से हनुमान जी से कुछ मांगता है, तो उसकी वो इच्छा पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Love Rashifal: इन राशियों को प्यार के मामले में मिल सकता है धोखा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और रामायण पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
15 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
16 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
20 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
22 hrs agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
2 days agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
2 days agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines