हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। घर को सजाने के लिए जब हम दीवारों पर पेंटिंग्स लगाते हैं, तो वह केवल सजावट का हिस्सा नहीं होतीं, बल्कि उनका सीधा असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, पेंटिंग्स और तस्वीरें हमारे आसपास की ऊर्जा को प्रभावित करती हैं और अगर इन्हें सही दिशा में लगाया जाए, तो तरक्की, धन और खुशहाली का मार्ग खुलता है।
सौभाग्य-समृद्धि में होगी वृद्धि
पूर्व दिशा को उगते सूर्य की दिशा माना जाता है, जो नई शुरुआत और ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिशा में उगते हुए सूर्य की तस्वीर, भगवान सूर्य की छवि या सूर्यवंशी प्रभु श्रीराम का दरबार लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।
ये भी पढ़ें: महिलाओं के माथे पर बिंदी केवल एक डॉट है या फैशन स्टेटमेंट? जानें सांस्कृतिक, धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
आएगी आर्थिक मजबूती
पश्चिम दिशा में ऊँची इमारतों या भव्य भवनों की तस्वीर लगाने से धन आगमन होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यह दिशा मेहनत का फल दिलाने वाली मानी जाती है, इसलिए यहां ऐसी तस्वीरें लगाएं जो उन्नति और स्थिरता दर्शाएं।
मिलेंगे करियर में नए अवसर
उत्तर दिशा करियर और नए अवसरों से जुड़ी होती है। इस दिशा में बहते झरने, हरे-भरे पेड़ या फूलों की तस्वीरें लगाना फायदेमंद होता है। ये चित्र न केवल मानसिक शांति देते हैं बल्कि करियर में सफलता और आर्थिक उन्नति भी दिलाते हैं।
मिलेगी तरक्की और बढ़ेगा धन
दक्षिण दिशा में मनी ट्री, सिक्कों की तस्वीर या पैसों से जुड़ी पेंटिंग लगाना शुभ होता है। इससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं और व्यक्ति को लगातार तरक्की मिलती रहती है।
इससे आएगी पारिवारिक स्थिरता
प्रेम और सकारात्मक माहौल के लिए परिवार की खुशहाल तस्वीरें उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं। इससे घर में स्थिरता आती है, रिश्ते मजबूत होते हैं और आपसी सामंजस्य बना रहता है।
कुछ विशेष शुभ तस्वीरें और उनकी दिशाएं
- बुद्ध की तस्वीर: पूर्व या उत्तर-पूर्व में लगाएं, जिससे घर में शांति बनी रहे।
- मोर की तस्वीर: दक्षिण दिशा में लगाएं, भाग्य का साथ मिलेगा।
- कमल की तस्वीर: उत्तर-पूर्व में लगाने से मानसिक संतुलन और लाभ मिलता है।
ध्यान रखें ये भी बातें
- हमेशा साफ-सुथरी, अच्छी हालत वाली पेंटिंग ही लगाएं।
- टूटी-फूटी या फीकी तस्वीरें घर में न रखें।
- अच्छी ऊर्जा के लिए नियमित रूप से तस्वीरों को साफ करते रहें।
ये भी पढ़ें: पंच केदार धाम का रहस्य जहां पांडवों ने की थी खेती, आज भी बर्फीली भूमि पर अपने आप उगती है धान की फसल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 hr agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
19 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
20 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
23 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines