---विज्ञापन---

Religion angle-right

Guruwar ke Upay: गुरुवार को भूलकर भी घर नहीं लाएं ये इलेक्ट्रॉनिक सामान और नुकीली चीजें, पति-पत्नी हरगिज न करें ये काम!

Guruwar ke Upay: गुरुवार या बृहस्पतिवार का दिन हिंदू धर्म में विशेष और शुभ माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन को भूलकर भी कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान और नुकीली चीजें घर नहीं लाई जाती हैं और इस दिन पति-पत्नी को कुछ काम हरगिज नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं, क्या हैं ये चीजें और वे काम जिसे नहीं करना चाहिए?

---खबर नीचे जारी है---

Guruwar ke Upay: हिंदू धर्म में गुरुवार का द‍िन भगवान व‍िष्‍णु को समर्पित है. भगवान व‍िष्‍णु संसार के पालनहार हैं। मां लक्ष्मी उनकी अर्धांगिनी हैं। गृहस्‍थ जीवन में सौभाग्य, समृद्धि खुशियां उनके आशीर्वाद से ही आती हैं. इसलिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु उनकी पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इसके साथ ही यह दिन देवगुरु बृहस्पति को भी समर्पित हैं, जो नवग्रहों में में सबसे शुभ और धन के दाता ग्रह हैं।

इसलिए गुरुवार को वैसे काम नहीं करने चाहिए, जो इस दिन की शुभता को भंग करता हो। मान्यता है कि इस दिन को कुछ खास इलेक्ट्रॉनिक सामान और कोई भी नुकीली चीज घर नहीं लाना चाहिए। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी काम हैं, जो आज के दिन पति और पत्नी को नहीं करना चाहिए। इसलिए इस दिन कुछ विशेष कार्यों को करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से धन-समृद्धि, वैवाहिक जीवन और शुभता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये चीजें और वे काम जिसे नहीं करना चाहिए?

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जब जीवन में छा जाए अंधेरा, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये 4 बातें, निराशा हो जाएगी दूर!

बाल और कपड़े धोना है वर्जित

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन बाल धोना, कपड़े धोना या शरीर पर साबुन लगाना निषेध माना गया है। यह देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव को कमजोर कर सकता है, जिससे व्यक्ति की बुद्धि और आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। साथ ही, गुरुवार को सिर धोने से घर में सुख-शांति और समृद्धि में बाधा आती है। यदि इस दिन सिर धोना बहुत जरूरी हो, तो गंगाजल मिलाकर स्नान करें और भगवान विष्णु का ध्यान करें।

---खबर नीचे जारी है---

ये नुकीली चीजें खरीदना है वर्जित

गुरुवार के दिन कैंची, चाकू, सुई, लोहे की कील या अन्य नुकीली चीजें खरीदने से बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है। इससे घर में कलह-क्लेश बढ़ सकता है और आर्थिक परेशानी आ सकती है। नुकीली चीजें खरीदना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा को कम कर सकता है। यदि कोई आवश्यक वस्तु खरीदनी हो, तो पहले भगवान विष्णु का स्मरण करें और अगले दिन खरीदें।

पीले रंग की चीजें उधार देना या लेना है वर्जित

गुरुवार का रंग पीला होता है, जो गुरु ग्रह और भगवान विष्णु का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन चने की पीली दाल, हल्दी, पीले कपड़े, केसर, सोना या कोई भी पीली वस्तु उधार देने से बृहस्पति ग्रह कमजोर हो जाता है। इसका असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और मान-सम्मान पर पड़ता है। यदि इन चीजों को गुरुवार को देना बहुत जरूरी हो, तो उसे पहले भगवान विष्णु के समक्ष अर्पण करें और फिर दें। लेकिन इस इस दिन इन चीजों का गरीबों और जरूरतमंदों को दान दिया सकता है। बता दें कि उधार देना और दान देना में काफी अंतर है।

---खबर नीचे जारी है---

नया इलेक्ट्रॉनिक सामान या वाहन नहीं खरीदना चाहिए

ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति विस्तार और समृद्धि का कारक ग्रह है। इसलिए उनके सम्मान में इस दिन वाहन, मोबाइल, लैपटॉप, टेलीविजन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं खरीदे जाते हैं, अन्यथा इन सामानों में जल्दी खराबी आ सकती है या धनहानि हो सकती है। अगर कोई नया वाहन या उपकरण खरीदना ही हो, तो भगवान विष्णु को हल्दी और जल अर्पित करें और खरीदने से पहले ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप करें।

पति-पत्नी के बीच झगड़ा करना है अशुभ

हिंदू धर्म में गुरुवार का संबंध वैवाहिक सुख और संतान सुख से है। इस दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं और पारिवारिक शांति भंग हो सकती है। गुरुवार को अपने जीवनसाथी से मीठा बोलें और एक-दूसरे को पीली मिठाई खिलाएं। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की संयुक्त आराधना करें।

---खबर नीचे जारी है---

मांसाहार और शराब का सेवन है वर्जित

यह दिन सात्त्विकता और शुद्धता का प्रतीक है, इसलिए इस दिन मांस, मदिरा और प्याज-लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है और आध्यात्मिक उन्नति रुक जाती है। इसलिए दिन केवल सात्त्विक भोजन करना चाहिए।

कर्ज लेना और देना है अशुभ

गुरुवार के दिन कर्ज लेने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है और बृहस्पति ग्रह कमजोर हो सकता है। अगर इस दिन कर्ज लिया जाता है, तो उसे चुकाने में कठिनाई आ सकती है। यदि उधार देना या लेना बहुत जरूरी हो, तो भगवान विष्णु का ध्यान करके करें और जल्दी चुकाने का संकल्प लें।

---खबर नीचे जारी है---

खिचड़ी का सेवन है वर्जित

गुरुवार के दिन चावल और डाल से बनी खिचड़ी का सेवन वर्जित माना जाता है, क्योंकि इसका रंग पीला होता है। ऐसा करने से धन हानि और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही, यह माना जाता है कि गुरुवार को मूंग दाल का सेवन भी अशुभ होता है, जिससे जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। इस दिन सात्त्विक और हल्के भोजन को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि देवगुरु बृहस्पति की कृपा बनी रहे और समृद्धि में वृद्धि हो।

नाखून काटना और शेविंग करना है वर्जित

शास्त्रों के अनुसार, गुरुवार को नाखून काटना और शेविंग करना वर्जित माना गया है। ऐसा करने से गुरु ग्रह की शक्ति कमजोर हो जाती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह आर्थिक परेशानियों और मानसिक अस्थिरता का कारण बन सकता है। इसलिए, इस दिन इन कार्यों से बचना शुभ माना जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: यह रत्न धारण करते ही खिंची चली आती है सफलता और धन, ‘मनी मैग्नेट’ कहलाता है यह जेमस्टोन!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

क्या अश्लील विडियो प्रसारित करने के लिए यू-ट्यूब पर भी एक्शन होना चाहिए?

---खबर नीचे जारी है---

View Results

First published on: Feb 19, 2025 10:41 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola