---विज्ञापन---

Religion angle-right

गुरु पूर्णिमा आज, अपने गुरु से नहीं मिल पाने पर करें ये 3 उपाय, बन जाएगी बिगड़ी बात

Guru Purnima Remedies: हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है, जो इस साल आज रविवार 21 जुलाई, 2024 को है। यदि इस दिन आप अपने गुरु से नहीं मिल पा रहें हैं, तो आप यहां बताए गए उपायों को आजमाकर अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

---विज्ञापन---

Guru Purnima Remedies: इसमें कोई संदेह नहीं है आज जिंदगी की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। लेकिन इस तेज रफ्तार में कई चीजें छूटती जा रही हैं। आज गुरु पूर्णिमा है, गुरु के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का एक प्रतीक दिवस, पता नहीं कितनों को याद होगा? भला हो व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफार्म का जो याद दिलाते हैं कि कब क्या है?

सनातन धर्म में जीवन में गुरु का स्थान सबसे ऊंचा माना गया है। इसलिए गुरु के महत्व को सम्मान देने लिए आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि गुरु को समर्पित किया गया है। गुरु पूर्णिमा आज रविवार 21 जुलाई को मनाई जा रही है। आइए जानते हैं, यदि गुरु पूर्णिमा अपने गुरु, चाहे वह एकेडमिक हों या आध्यात्मिक, से नहीं मिल पाएं तो क्या करें?

---विज्ञापन---

गुरु पूर्णिमा पर घर पर करें गुरु पूजा

यदि आप गुरु पूर्णिमा के दिन यदि किस कारणवश आप अपने गुरुजी से नहीं मिल पा रहे हैं, तो आप घर के मंदिर या पूजा स्थान पर उनकी मूर्ति या फोटो रख कर विधिवत पूजा करें। यदि आप किसी पंथ के अनुयायी हैं और गुरूजी चिर-समाधि में हैं, तो आपके लिए यह उपाय उपयुक्त हो सकता है।

भगवान शिव की पूजा करें

आपके पास गुरूजी की कोई मूर्ति, फोटो या प्रतीक चिह्न न हो, आप गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा करें। सनातन धर्म में भगवान शिव को जगतगुरु माना गया है। यह काम आप अपने घर पर या मंदिर जाकर कर सकते हैं। गुरूजी को स्मरण कर देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर की पूजा से आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं।

---विज्ञापन---

मोबाइल पर लगाएं गुरूजी का वॉलपेपर

यदि आप गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु जी को एक अच्छी और सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि आप पर उनकी कृपा बनी रहे तो आप अपने मोबाइल फोन पर बतौर वॉलपेपर अपने गुरु जी की फोटो लगा सकते हैं। बड़ी-बड़ी हस्तियां इस उपाय को अपनाकर इससे लाभ उठाते हैं और खुश रहते हैं। बता दें, हाल ही में भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के मोबाइल फोन पर नीम करोली बाबा की फोटो लगी हुई देखी गई थी।

बहुत लोगों का मानना है कि मोबाइल फोन पर गुरुजी की फोटो दिमाग को शांत रखने और मानसिक स्पष्टता लाने में मदद करती है। गुरुजी की फोटो जीवन में सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम

ये भी पढ़ें: क्यों नहीं होता राम कथा में उनकी बहन का जिक्र, चार भाइयों में कभी किसी ने नहीं ली सुध, जानें क्या है कहानी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 21, 2024 08:12 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola