Guru Purnima 2026 Today: आज आषाढ़ पूर्णिमा पर पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा इसके साथ ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा. पूर्णिमा व्रत पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का महत्व होता है. इसके साथ ही चंद्रदेव की पूजा करनी चाहिए. गंगा स्नान करने और दान-पुण्य के लिए भी आज का दिन विशेष है. इसके साथ ही गुरु पूर्णिमा होने के कारण गुरुओं के प्रति आभार प्रकट करने और गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बेहद खास दिन है. आइये गुरु पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त और इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में जानते हैं.
गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Guru Purnima Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त- 04:17 ए एम से 04:59 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 04:38 ए एम से 05:41 ए एम
विजय मुहूर्त- 02:43 पी एम से 03:37 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:14 पी एम से 07:35 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 07:14 पी एम से 08:17 पी एम
चन्द्रोदय का समय – शाम को 07:21 पी एम
ये भी पढ़ें – Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त, कब है हरियाली तीज? सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जरूर करें ये व्रत
गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय
गुरु पूजन – गुरुओं का आशीर्वाद लेने और उनकी पूजा के लिए यह दिन बेहद खास होता है. भारतीय संस्कृति में गुरु को विशेष दर्जा दिया गया है. गुरु पूर्णिमा पर गुरु, शिक्षक और माता-पिता के प्रति आभार प्रकट करें और आशीर्वाद लें.
स्नान-दान – पूर्णिमा का दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य के लिए बेहद खास होता है. गुरु पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करें. अगर संभव नहीं है, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं. इसके साथ ही आपको अन्न, धन, वस्त्र आदि का सामर्थ्य के अनुसार दान करना चाहिए.
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा – हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है. आपको पूर्णिमा के दिन पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ करना चाहिए.
चंद्रदेव की पूजा – चंद्रदेव की पूजा के लिए पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ और खास माना जाता है. पूर्णिमा पर चंद्रमा पूरी तरह गोल और प्रकाशमान होता है. इस दिन चंद्रदेव की पूजा करें. शाम को चंद्रोदय के समय जल, दूध, चावल और सफेद फूल से चंद्रदेव को अर्घ्य दें.
महर्षि वेद व्यास की पूजा – गुरु पूर्णिमा का दिन व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. आषाढ़ पूर्णिमा पर ही महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था. गुरु पूर्णिमा पर सनातन धर्म के आदिगुरु महर्षि वेद व्यास की पूजा करें.
ये भी पढ़ें – Guru Purnima 2026: भगवान से भी ऊंचा होता है गुरु का दर्जा, जानिए कौन थे श्रीकृष्ण, प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के गुरु
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
3 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
19 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
21 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
22 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines