Guru Pradosh Vrat and Masik Shivratri 2026: आज 8 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. हर महीने दोनों पक्षों की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है. ऐसे में आज प्रदोष व्रत है. गुरुवार का दिन होने के कारण आज गुरु प्रदोष व्रत है. बता दें कि, गुरु प्रदोष व्रत के साथ ही आज मासिक शिवरात्रि भी है. त्रयोदशी तिथि का समापन रात को 11 बजकर 15 मिनट पर होगा. इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ होगी.
मासिक शिवरात्रि प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. मासिक शिवरात्रि पर्व की पूजा चतुर्थी तिथि पर रात्रि मुहूर्त में की जाती है. ऐसे में देर रात त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा. इसके बाद रात को निशिता मुहूर्त में महादेव की पूजा अर्चना की जाएगी. इस प्रकार आज ही महादेव की पूजा के लिए दो शुभ संयोग बन रहे हैं. गुरु प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में और मासिक शिवरात्रि की पूजा निशिता काल में करें.
गुरु प्रदोष 2026 पूजा मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ – 07 अक्टूबर, 2026 रात 11 बजकर 16 मिनट
त्रयोदशी तिथि समापन – 08 अक्टूबर, 2026 रात 11 बजकर 15 मिनट
प्रदोष पूजा मुहूर्त का आरंभ – 08 अक्टूबर, 2026 शाम को 5 बजकर 18 मिनट
प्रदोष पूजा मुहूर्त का समापन – 08 अक्टूबर, 2026 रात को 7 बजकर 44 मिनट
प्रदोष व्रत की पूजा शाम को कर सकते हैं. पूजा के लिए 2 घंटे 27 मिनट का मुहूर्त प्राप्त हो रहा है. इस दौरान विधि-विधान से शिव जी की पूजा करें और शिवलिंग पर जलाभिषेक करें.
ये भी पढ़ें – Dussehra 2026 Date: 19 या 20 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानिए विजयादशमी पर्व की सही तारीख और धार्मिक महत्व
मासिक शिवरात्रि 2026 पूजा मुहूर्त
मासिक शिवरात्रि की पूजा मध्यरात्रि में निशिता काल में की जाती है. आश्विन माह की मासिक शिवरात्रि के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त रात को 11 बजे से लेकर 11 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में मासिक शिवरात्रि की रात्रि पूजा कर सकते हैं. शिवलिंग पर जल, दूध, बिल्व पत्र, फूल आदि अर्पित करें. इसके साथ ही शिव मंत्रों का जाप करें.
भगवान शिव जी के मंत्र
ॐ नमः शिवाय
ॐ नमो भगवते रुद्राय
ॐ पशुपतये नमः
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 hr agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
2 hrs agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
3 hrs agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
4 hrs agoधनतेरस पर घर लाएं ये 7 शुभ चीजें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs agoकल या परसों, कब है छोटी दिवाली? नोट कर लें नरक चतुर्दशी की तारीख
6 hrs agoआज है धनतेरस, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट
7 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
22 hrs agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
1 day agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines