Guru Pradosh Vrat 2026: भगवान शिव के भक्तों के लिए प्रदोष व्रत काफी महत्वपूर्ण होता है, जो कि हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. महीने का पहला व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है, जबकि दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है, इस हिसाब से महीने में 2 बार प्रदोष व्रत रखा जाता है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जिस हिसाब से मई का दूसरा प्रदोष व्रत आज रखा जा रहा है. 28 मई 2026 को दिन गुरुवार है, इसलिए आज रखे जाने वाले व्रत को गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु प्रदोष व्रत के दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा करना शुभ होता है. इनकी कृपा से जीवन में स्थिरता आती है और दुखों व कष्टों का नाश होता है. चलिए अब जानें आज गुरु प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है. साथ ही आप महादेव की पूजा विधि और गुरु प्रदोष व्रत के पारण यानी उपवास खोलने के समय के बारे में जानेंगे.
गुरु प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:03 से 04:44
- अभिजीत मुहूर्त- दोपहर में 11:51 से 12:46
- सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:12 से रात 08:14
- प्रदोष पूजा मुहूर्त- शाम 07:12 से रात 09:15
- अमृत काल- सुबह में 12:55 से 02:41 (29 मई 2026)
- निशिता मुहूर्त- रात 11:58 से सुबह 12:39
ये भी पढ़ें- Pradosh Vrat के दौरान भूलकर भी न खाएं ये चीजें, जानें व्रत का सही आहार और नियम
गुरु प्रदोष व्रत की पूजा विधि
- सुबह स्नान कर स्वच्छ हल्के रंग के वस्त्र धारण करें.
- शिव जी की पूजा के लिए मंदिर घर में उनकी मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें.
- हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें और घी का दीपक जलाएं.
- शिव जी को फल, फूल, चंदन, वस्त्र, गंगाजल और मिठाई आदि पूजा सामग्री अर्पित करें.
- आरती करके पूजा का समापन करें.
- शाम के समय प्रदोष काल में शिवलिंग का जल, दूध, दही, गंगाजल और शहद से अभिषेक करें. साथ ही 11 बेलपत्र, धतूरा और सफेद पुष्प अर्पित करें.
- घी का दीपक जलाने के बाद शिव चालीसा और गुरु प्रदोष की कथा पढ़ें.
- अंत में शिव परिवार की आरती करने के बाद व्रत खोलें.
गुरु प्रदोष व्रत कब खोलें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु प्रदोष व्रत का पारण प्रदोष काल यानी प्रदोष शुभ मुहूर्त में किया जा सकता है. इस दिन यानी आज प्रदोष मुहूर्त शाम 07:12 से लेकर रात 09:15 तक है, जिस बीच आप व्रत खोल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Summer Best Sunglasses: गर्मियों में मूलांक अनुसार पहनें चश्मा, सूर्य का साल 2026 आपके लिए साबित हो सकता है लकी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
14 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
15 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
18 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
19 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
22 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines