---विज्ञापन---

Religion angle-right

Guru Gobind Singh Quotes: आज है गुरु गोबिन्द सिंह जी की जयंती, जानें दशम गुरु के 10 अनमोल विचार!

Guru Gobind Singh Quotes: सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी की जयंती 6 जनवरी 2025 को मनाई जा रही है। वे भारत के इतिहास में शौर्य, साहस, ज्ञान, गरिमा और भक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। आइए जानते हैं उनके 10 अनमोल विचार, जो किसी की भी जिंदगी बदल सकते हैं।

---विज्ञापन---

Guru Gobind Singh Quotes: दशम सिख गुरु, गुरु गोबिन्द सिंह जी, भारत के इतिहास में शौर्य, साहस, ज्ञान, गरिमा और भक्ति के प्रतीक माने जाते हैं। नानकशाही कैलेंडर के अनुसार उनकी जयंती हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 6 जनवरी 2025 को पड़ रही है। इस पावन दिन सिख धर्म के अनुयायी गुरुद्वारों में एकत्र होते हैं और गुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं। प्रभातफेरियां निकाली जाती हैं, शबद-कीर्तन गए जाते हैं। लोग प्रार्थना करते हैं और गुरु के आशीर्वाद से जीवन में सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेते हैं।

गुरु गोबिन्द सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए व्यतीत किया। वे एक सफल नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने सिख समुदाय में एकता लाकर एक पंथ का रूप दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं और हमें जीवन में साहस, सच्चाई और भक्ति का महत्व समझाती हैं। आइए जानते हैं, उनके 10 अनमोल विचार।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

गुरु गोबिन्द सिंह के 10 अनमोल विचार

1. अगर आप केवल भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे, तो वर्तमान भी खो देंगे। जब आप अपने अंदर से अहंकार मिटा देंगे, तभी आपको वास्तविक शांति प्राप्त होगी।

---विज्ञापन---

2. ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें। मैं उन लोगों को पसंद करता हूं, जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं।

3. अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को पा सकते हैं। ईश्वर अच्छे कर्म करने वालों की ही मदद करता है। इंसान से प्रेम ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है।

---विज्ञापन---

4. अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान करें। जितना संभव हो सके, जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

5. जगत-जूठ तंबाकू बिखिया दी तियाग – गुरु गोबिन्द सिंह जी के इस वचन का मतलब है, हमेशा नशे और तंबाकू के सेवन से दूर रहें।

---विज्ञापन---

6. किसी दि निंदा, अतै इर्खा नै करना – इस वचन का अर्थ है कि व्यक्ति को कभी भी किसी दूसरे की चुगली या निंदा नहीं करना चाहिए। किसी से भी ईर्ष्या करने के बजाए परिश्रम करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

7. बचन करकै पालना – यदि आपने किसी को कोई वचन दिया है तो हर कीमत पर उस वचन को निभाना चाहिए। वादा कर के उसे तोड़ना नहीं चाहिए।

---विज्ञापन---

8. सत्कर्म कर्म के द्वारा सच्चा गुरु प्राप्त होता है और गुरु के मार्गदर्शन से भगवान मिलते हैं। मनुष्य अनंत जीवन का एक भाग है इस जीवन का कोई अंत नहीं है। इसे अपने कर्मों से सुंदर बनाएं।

9. व्यक्ति को अपने काम में खूब मेहनत करनी चाहिए। काम को लेकर कभी भी कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

---विज्ञापन---

10. एक सुंदर जीवन के लिए आहार और व्यायाम ही काफी नहीं है, बल्कि गरीब और बेसहारा लोगों की सेवा भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 04, 2025 09:49 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola