Gupt Navratri Navmi Today: आज गुप्त नवरात्रि की नवमी पर करें 5 असरदार उपाय, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Gupt Navratri Navmi Today: आज 22 जुलाई को गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि है. आज नवरात्रि की नवमी तिथि पर व्रत और पूजा के साथ ही कई खास उपायों को करना चाहिए. आइये गुप्त नवरात्रि की नवमी के खास उपायों के बारे में जानते हैं.

गुप्त नवरात्रि

Photo Credit- News24GFX

Gupt Navratri Navmi Today: आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि को भड़ली नवमी भी है. गुप्त नवरात्रि का नौवां दिन दस महाविद्याओं में से 9वीं देवी मां मातंगी की पूजा को समर्पित होता है. नवमी का दिन नवरात्रि में बेहद खास और महत्वपूर्ण होता है. इस दिन पूजा-अर्चना और व्रत के साथ ही कई खास उपायों को करना चाहिए. गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि के उपायों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

गुप्त नवरात्रि नवमी तिथि के उपाय (Gupt Navratri Navmi Upay)

मां मातंगी की पूजा

विज्ञापन

गुप्त नवरात्रि का नौवां दिन मां मातंगी की पूजा के लिए खास होता है. ऐसे में इस दिन आपको मां मातंगी की पूजा करनी चाहिए. भक्त विधि-विधान से देवी मातंगी की पूजा अर्चना करें. इनकी पूजा करने से ज्ञान, संगीत और कला में लाभ मिलता है.

कन्या पूजन करें

विज्ञापन

नवरात्रि में नवमी तिथि का दिन कन्या पूजन के लिए शुभ माना जाता है. भक्तों को गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर पूजा-अर्चना के साथ ही नौ कन्याओं और एक बालक को भोजन कराना चाहिए. कन्याओं को भोजन कराने के बाद दक्षिणा देकर विदा करें.

विज्ञापन

हवन और पूजन

गुप्त नवरात्रि की पूजा को गुप्त तरह से करना चाहिए. भक्त नवमी के दिन हवन और पूजा अवश्य करें. हवन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा. जीवन में सुख-समृद्धि और शांति के लिए हवन और मंत्रोच्चार अवश्य करें.

विज्ञापन

इन चीजों का करें दान

गुप्त नवरात्रि में दान करने का खास महत्व होता है. भक्तों को अन्न, धन, वस्त्र आदि का जरूरतमंद लोगों को और मंदिर में दान करना चाहिए. इन चीजों का दान करने से जीवन में सुख-शांति का आगमन होगा.

विज्ञापन

सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय

गुप्त नवरात्रि में नवमी तिथि के दिन आपको श्रृंगार सामग्री का दान करना चाहिए. बिंदी, सिंदूर, कंघी और मेहंगी आदि सामग्री का सुहागिन महिला को दान करें. आप गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर इन उपायों को कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ