Gudi Padwa 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो जाती है। बता दें कि महाराष्ट्र में हिंदू नववर्ष को नव -संवत्सर भी कहा जाता है। साथ ही इसे गुड़ी पड़वा के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा भारत के दक्षिण राज्यों में उगादी के नाम से जाना जाता है।
बता दें कि गुड़ी पड़वा दो शब्द से मिलकर बना हुआ है। गुड़ी का अर्थ होता है विजय का पताका और पड़वा का अर्थ होता है प्रतिपदा तिथि। यानी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी गुड़ी पड़वा के दिन लोग अपने घरों में विजय का पताका के रुप में गुड़ी सजाते हैं। साथ ही साथ उत्साह भी मनाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा मनाने से घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि आती है। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गुड़ी पड़वा के त्योहार की शुभ तिथि क्या है और गुड़ी पड़वा मनाने की पूजा विधि क्या है।
गुड़ी पड़वा की शुभ तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, गुड़ी पड़वा चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू हो गया है। साथ ही इसका समापन 9 अप्रैल 2024 रात 8 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, प्रतिपदा की तिथि आज यानी 9 अप्रैल दिन मंगलवार को है।
क्या है गुड़ी पड़वा की पूजा विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा का त्योहार 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार यानी आज है। गुड़ी पड़वा के दिन प्रातकाल उठकर स्नान करना चाहिए। उसके बाद विजय के प्रतीक के रूप में घर में सुंदर-सुंदर गुड़ी लाना चाहिए। उसके बाद उन गुड़ी का पूजन करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही घर में खुशहाली बनी रहती हैं। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। बता दें कि यह पर्व मुख्य रूप से कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। साथ ही इस दिन श्री खंड, पूरनपोली और खीर आदि बनाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- मां दुर्गा इन राशियों पर रहेंगी मेहरबान
यह भी पढ़ें- आज से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि, जानें शुभ तिथि, घटस्थापना मुहूर्त और शुभ योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
9 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
13 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
14 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
15 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
17 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines