April 2026 Griha Pravesh Shubh Muhurat: साल 2026 में दूसरी बार 15 मार्च से खरमास का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन 14 अप्रैल को होगा. 14 अप्रैल 2026 को खरमास खत्म होने के बाद ही शादी, सगाई, मुंडन, भूमि पूजन और गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य शुरू होंगे. दरअसल, हिंदू धर्म को मानने वाले लोग शुभ मुहूर्त में ही मांगलिक कार्य करते हैं क्योंकि उनके सफल होने की संभावना ज्यादा होती है. खासकर, गृह प्रवेश जैसे महत्वपूर्ण कार्य को शुभ मुहूर्त में ही करना अच्छा माना जाता है. हालांकि, इस बार अप्रैल में गृह प्रवेश के लिए एक ही मंगल दिन है.
चलिए जानते हैं अप्रैल 2026 में गृह प्रवेश का शुभ दिन और मुहूर्त क्या है. साथ ही आपको गृह प्रवेश से जुड़े मुख्य नियमों के बारे में पता चलेगा.
अप्रैल में गृह प्रवेश का सबसे शुभ दिन क्या है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल 2026 में गृह प्रवेश के लिए केवल 20 तारीख ही शुभ है. 20 अप्रैल 2026 को सुबह 5 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 27 मिनट तक गृह प्रवेश का सबसे शुभ मुहूर्त है.
यदि किसी कारण से आप 20 अप्रैल 2026 को इस समय गृह प्रवेश नहीं कर पाएं तो सुबह 07:27 से सुबह 09:08, सुबह 11:22 से दोपहर 01:43 और दोपहर 04 बजे से शाम 06:16 मिनट के बीच भी नए घर की पूजा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा
गृह प्रवेश से जुड़े नियम
- नए घर में पति-पत्नी दोनों को साथ में कदम रखना चाहिए.
- सबसे पहले घर के अंदर दाहिना पैर रखें.
- गृह प्रवेश करते समय हाथ में नारियल और आम के पत्ते रखें.
- घर में प्रवेश करते समय देवी-देवताओं के नाम का जाप करें.
- घर में सबसे पहले भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें.
- नए घर की रसोई में सबसे पहले दूध उबालना शुभ होता है.
- गृह प्रवेश के दिन घर में अखंड ज्योत किसी शुभ स्थान पर जरूर जलाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
20 mins agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 hr agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
4 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
21 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
23 hrs agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
23 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
1 day agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines