हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Grahan 2025: नए साल में लगेंगे 4 ग्रहण, भारत में दिखेगा सिर्फ 1; जानें बाकी 3 कहां दिखेंगे?

Grahan 2025: नए साल 2025 में दुनिया भर में चार बार ग्रहण लगने वाला है। इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण रहेंगे, आइए जानते हैं भारत में एक बार और अन्य तीन ग्रहण कब-कब लगेंगे?

विज्ञापन
ग्रहण 2025

Grahan 2025: नया साल 2025 में दुनिया भर में दो सूर्य ग्रह और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे, जिनमें से एक ग्रहण भारत में दिखेगा और बाकी तीन भारत में नजर नहीं आएंगे। सबसे पहले अगर चंद्र ग्रह की बात करें तो ये तब लगता है जब सूर्य परिक्रमा के दौरान चंद्र और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है जिससे चांद छिप जाता है और इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं। ठीक ऐसे ही सूर्य ग्रहण भी लगता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्र और सूर्य ग्रहण का असर व्यक्ति पर खास पड़ता है और इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी बताया गया है। इसलिए जरूरी है कि आप पहले ही जान लीजिए कि भारत में चंद्र और सूर्य ग्रहण (Solar Lunar Eclipse List 2025) कब लगेगा। नए साल 2025 में कब-कब सूर्य (Surya Grahan 2025 Date and Time) और चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 Date and Time) लगेगा? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

2025 में चंद्र ग्रहण कब-कब लगेगा?

साल का पहला ग्रहण, चंद्र ग्रहण होगा जो 14 मार्च 2025 को लगेगा। नए साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। पंचांग के अनुसार 14 मार्च को फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि और होलिका दहन है। भारत के समयानुसार दोपहर में चंद्र ग्रहण लगेगा, जिस वजह से इसकी मान्यता भारत में नहीं होगी। अफ्रीका, यूरोप, पैसिफिक और अमेरिका में साल का पहला चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

विज्ञापन

2025 में लगने वाला दूसरा चंद्र ग्रहण

साल 2025 में दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। 7 सितंबर 2025 तो चंद्र ग्रहण लगेगा जो पितृपक्ष के दौरान लगेगा। 7 और 8 सितंबर के बीच ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा जिसकी मान्यता भारत में हो सकती है। हालांकि, अन्य देश जैसे-  अंटाकर्टिका, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, यूरोप और हिंद महासागर क्षेत्र में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2025: नए साल के पहले चंद्र ग्रहण से 3 राशियां रहें सावधान!

विज्ञापन

2025 में कब-कब दिखेगा सूर्य ग्रहण?

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस ग्रहण को भारत के अलावा अन्य देशों में देखा जा सकता है। 29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण उत्तरी अटलांटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका, आईस लैंड, संपूर्ण यूरोप, उत्तर-पश्चिमी रूस और ग्रीनलैंड में देखा जा सकता है।

साल 2025 में लगने वाला आखिरी ग्रहण

साल 2025 में लगने वाला आखिरी ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा जो 21 और 22 सितंबर के बीच लगेगा। हालांकि, इस ग्रहण को भी भारत में नहीं देखा जा सकेगा। दरअसल, ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जिसे भारत में नहीं लेकिन पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया, पश्चिम अंटार्कटिका और न्यूजीलैंड में दिखाई देगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola