Govardhan Puja 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए खुशियों के प्रतीक दिवाली के पर्व का खास महत्व है। दिवाली को पंचपर्व कहा जाता है, क्योंकि ये उत्सव लगातार 5 दिनों तक मनाया जाता है। सबसे पहले धनतेरस फिर छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा की जाती है। इसी के साथ गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करना भी शुभ माना जाता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि गोवर्धन पूजा के दिन यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार श्रीकृष्ण को भोग लगाता है, तो इससे उनके जीवन में सुख-शांति और खुशहाली का वास रहता है। चलिए अब जानते हैं गोवर्धन पूजा के अचूक उपायों के बारे में।
मेष राशि
गोवर्धन पूजा पर यदि मेष राशि के लोग श्रीकृष्ण को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें फल, मौसमी सब्जियों और लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इन चीजों का भोग लगाने से आपको श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृषभ राशि
फल और सफेद रंग की मिठाई का भोग श्रीकृष्ण को लगाना वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें- Narak Chaturdashi 2024: नरक चतुर्दशी पर यम का दीपक जलाने से दूर होंगी सभी परेशानियां! जानें नियम
मिथुन राशि
हरी सब्जियों और हरी मिठाइयों का भोग श्रीकृष्ण को गोवर्धन पूजा के दिन लगाना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। ये दोनों रंग श्रीकृष्ण को अति प्रिय हैं, जिस रंग की चीजें उन्हें अर्पित करने से वो जल्द प्रसन्न होते हैं।
कर्क राशि
सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपको श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिनके आशीर्वाद से जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
सिंह राशि
गोवर्धन पूजा पर श्रीकृष्ण को फल, मौसमी सब्जी और लाल रंग की मिठाई का भोग लगाना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। जल्द ही श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
कन्या राशि
हरी सब्जी और हरी मिठाइयों का भोग श्रीकृष्ण को लगाना कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली का वास होगा। साथ ही सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी हो सकती हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को यदि श्रीकृष्ण को प्रसन्न करना है, तो वो गोवर्धन पूजा के दिन उन्हें सफेद रंग की मिठाई जरूर अर्पित करें। इससे आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि
गोवर्धन पूजा के दिन फल और लाल रंग की मिठाई का भोग वृश्चिक राशि के जातक श्रीकृष्ण को जरूर लगाएं। इससे आपको श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में धन, वैभव और खुशियों का वास होगा।
धनु राशि
पांच फल और बेसन से बनी मिठाई का भोग धनु राशि के जातक श्रीकृष्ण को जरूर लगाएं। गोवर्धन पूजा के दिन इस उपाय से आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद तक कम होंगी। साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
मकर राशि
गोवर्धन पूजा के दिन मकर राशि के जातक यदि श्रीकृष्ण को पांच तरह की मिठाई का भोग लगाते हैं, तो इससे उन्हें भगवान की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से आपके जीवन में चल रही परेशानियां काफी कम होंगी और सुख-शांति का वास होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को यदि श्रीकृष्ण को प्रसन्न करना है, तो वो गोवर्धन पूजा के दिन उन्हें 5 तरह की मिठाई का भोग लगाएं। इससे आपके जीवन में सुख-शांति का वास होगा। साथ ही जीवन में जल्द ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।
मीन राशि
गोवर्धन पूजा के दिन मीन राशि के जातक यदि श्रीकृष्ण को बेसन की मिठाई का भोग लगाते हैं, तो इससे उन्हें भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में सुख-शांति, खुशहाली, धन, वैभव और यश के वास होने की संभावना बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2024: 36 दिन तक ये 3 राशियां जिएंगी लग्जरी लाइफ! सूर्य, शुक्र और बुध रहेंगे मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
8 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
9 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
11 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
15 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines